जालोर

video: चिकित्सकों के अवकाश निरस्त, सख्त कार्रवाई के निर्देश

स्वाइन फ्लू की प्रभावी रोकथाम के लिए सीएमएचओ ने घर घर जाकर सर्वे व स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए हैं। बिना अनुमति अवकाश पर पाए जाने, चिकित्सालय में अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
less than 1 minute read
Jan 21, 2019
jalore#hospital#swine flu
चिकित्सकों के अवकाश निरस्त, सख्त कार्रवाई के निर्देश

जालोर. स्वाइन फ्लू को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों को निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से सोमवार से शुरू किए जाने वाले तीन दिवसीय स्वाइन फ्लू स्क्रीनिंग अभियान को लेकर तैयारियां की गई है।
सीएमएचओ डॉ बीएल बिश्नोई ने घर घर जाकर सर्वे व स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू की प्रभावी रोकथाम के लिए 21 से 23 जनवरी तक सघन निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। वहीं बिना अनुमति अवकाश पर पाए जाने, निर्धारित समय पर चिकित्सालय में अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तर से व सभी बीसीएमओ अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से दौरा भी करेंगे। अनुपस्थित पाए जाने वाले चिकित्सकों व कर्मियों की सूचना मुख्यालय पर भेजने के साथ ही उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान को लेकर एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कार्मिकों को प्रतिदिन स्क्रीनिंग के लिए 30 से 50 घरों का लक्ष्य दिया गया है।
लापरवाही मिली तो करेंगे कार्रवाई
अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से किए गए स्क्रीनिंग के कार्य का क्रॉॅस वेरिफिकेशन कराया जाएगा। कार्य में लापरवाही व कमियां पाई जाने पर सम्बन्धित चिकित्सक व कार्मिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए व्यवस्थाएं की गई है। सभी चिकित्सा संस्थानों में स्वाइन फ्लू रोगियों के लिए अलग से आउटडोर व वार्ड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वाइन फ्लू से ग्रसित व्यक्तियों के उपचार में विशेष गंभीरत बरतने पर जोर दिया गया है।

Updated on:
22 Jan 2019 12:56 pm
Published on:
21 Jan 2019 12:57 pm