जालोर

जालोर प्रधान चुनाव: 14 में से 12 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित, भाजपा को लगा झटका; यहां देखें पूरी लिस्ट

Jalore Pradhan Election Result: पंचायत राज चुनाव के तहत शुक्रवार को प्रधान के चुनाव में 14 पंचायत समिति क्षेत्र में से 12 में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित हुए, जबकि भाजपा को दो प्रधान से ही संतोष करना पड़ा। जालोर पंचायत समिति क्षेत्र में कांग्रेस को बहुमत होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग का खामियाज भुगतना पड़ा।
3 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 5:49 PM IST
Jalore Pradhan Election Results
जालोर प्रधान दुर्गा कंवर और सायला प्रधान धीरज कंवर (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

Jalore Pradhan Election Result : जालोर। पंचायत राज चुनाव के तहत शुक्रवार को प्रधान के चुनाव में 14 पंचायत समिति क्षेत्र में से 12 में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित हुए, जबकि भाजपा को दो प्रधान से ही संतोष करना पड़ा। जालोर पंचायत समिति क्षेत्र में कांग्रेस को बहुमत होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग का खामियाज भुगतना पड़ा। यहां भाजपा की दुर्गाकंवर को 3 वोट से जीत मिली, जबकि पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस के 13 सदस्य तो भाजपा के 10 सदस्य जीते थे। विवादों के बीच चर्चित आहोर प्रधान की सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

इस बार यहां कांग्रेस नेता ऊमसिंह चांदराई की माता पोनी देवी ने जीत दर्ज की। पिछली बार यहां ऊमसिंह की पुत्र वधु संतोष प्रधान बनी थीं। जबकि बागोड़ा और भादरुणा पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में क्रॉस वोटिंग हुई। भाजपा की ओर से बागोड़ा में 2 तो भादरुणा में 1 क्रॉस वोटिंग हुई। जालोर जिले की 14 पंचायत समिति की बात करें तो केवल सांचौर और जालोर में भाजपा के प्रधान बने हैं। शेष में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा।

ये चुने गए प्रधान

1.जालोर पंचायत समिति-जालोर पंचायत समिति में कांग्रेस को बहुमत होने के बावजूद भाजपा की दुर्गा कंवर प्रधान चुनी गई। दुर्गा के पक्ष में 13 तो कांग्रेस की हेमंत कंवर के पक्ष में 10 वोट पड़े। भाजपा से 3 क्रॉस वोटिंग हुई।

2.उम्मेदाबाद पंचायत समिति- कांग्रेस की मीनाक्षी डांगी को 8 वोट मिले, जबकि भाजपा के जवाराम मेघवाल को 7 वोट मिले। कांग्रेस की मीनाक्षी एक वोट से जीतीं और प्रधान चुनी गईं।

3.सरनाऊ पंचायत समिति-कांग्रेस के जीतूराम को 10 वोट मिले, जबकि भाजपा की मंजु देवी को 5 वोट मिले। जीतूराम को 5 वोट से जीत मिली, कांगे्रस के जीतूराम प्रधान चुने गए।

4.सांचौर पंचायत समिति-भाजपा के सांवला को 11 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के प्रकाश कुमार को 6 वोट मिले। भाजपा के सांवला प्रधान चुने गए।

5.चितलवाना पंचायत समिति-कांग्रेस की कविता कंवर चितलवाना पंचायत समिति क्षेत्र से निर्विरोध प्रधान चुनी गईं।

6.भीनमाल पंचायत समिति- कांगे्रस की पद्मिनी कंवर को 12 वोट तो भाजपा की लीला कंवर को 10 वोट मिले। एक वोट खारिज हुआ। कांगे्रस की पद्मिनी कंवर प्रधान चुनी गई।

7.आहोर पंचायत समिति-कांगे्रस की चंादराई निवासी पोनी देवी को 12 वोट मिले, जबकि भाजपा के ईश्वरसिंह थुंबा को 5 वोट मिले। कांगे्रस की पोनी देवी आहोर प्रधान चुनी गईं।

8.सायला पंचायत समिति-कांग्रेस की धीरज कंवर को 15 वोट मिले। जबकि भाजपा को 8 वोट मिले। कांग्रेस की धीरज कंवर प्रधान चुनी गईं। यहां 2 आरएलपी और 1 निर्दलीय ने कांग्रेस का दामन थामा।

9.भाद्राजून पंचायत समिति-कांगे्रस की मोगली देवी ने 11 मत प्राप्त किए। भाजपा प्रत्याशी हुलिया देवी को 4 वोट मिले। यहां एक आरपीएल विजयी प्रत्याशी ने कांगे्रस का दामन थामा। कांगे्रस की मोंगली देवी प्रधान चुनी गईं।

10.बागोड़ा पंचायत समिति-कांग्रेस की पालू देवी को 13 वोट मिले। जबकि भाजपा की मोरो देवी को 6 मत मिले। यहां भाजपा से 2 क्रॉस वोटिंग हुई, चुनाव में कांग्रेस के 11 प्रत्याशी जीते थे। कांगे्रस की पालू देवी प्रधान चुनी गईं।

11.रानीवाड़ा पंचायत समिति-कांग्रेस की लीला देवी को 19 वोट मिले। जबकि भाजपा की अणसी को 10 मत प्राप्त हुए। यहां कांग्रेस की लीला देवी प्रधान चुनी गईं।

12.सरवाना पंचायत समिति-कांग्रेस की कमली को 12 वोट मिले। जबकि भाजपा के हरिराम को 5 वोट मिले। यहां आरएलपी के 2 विजेताओं ने कांग्रेस को समर्थन दिया। कांग्रेस की कमली प्रधान चुनी गईं।

13.भादरुणा पंचायत समिति-कांग्रेस की मेनका विश्नोई को 10 वोट मिले। भाजपा की रेखा देवी को 5 वोट मिले। भाजपा से कांग्रेस में एक क्रॉस वोटिंग हुई और एक निर्दलीय ने कांगे्रस के पक्ष में वोट किया। कांग्रेस की मेनका प्रधान चुनी गईं।

14.जसवंतपुरा पंचायत समिति-कांग्रेस के थानाराम को 11 वोट मिले। जबकि भाजपा के गजाराम को 8 वोट मिले। जसवंतपुरा में कांग्रेस के थानाराम प्रधान चुने गए।