23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jalore / Jalore Zila Pramukh : ‘मौलाना मीर मोहम्मद को बनाएं उप जिला प्रमुख’, मुस्लिम समाज की बड़ी मांग, कांग्रेस को लिखा खत

Jalore Zila Pramukh : ‘मौलाना मीर मोहम्मद को बनाएं उप जिला प्रमुख’, मुस्लिम समाज की बड़ी मांग, कांग्रेस को लिखा खत

Jalore Zila Pramukh : जालोर. जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी है। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी जालोर ने जिला परिषद वार्ड संख्या 2 से निर्वाचित कांग्रेस सदस्य मौलाना मीर मोहम्मद को उप जिला प्रमुख बनाने की मांग उठाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Nov 2026, 10:46 PM IST

jalore zila pramukh muslim community big demand maulana mir mohammad as deputy district chief appoint

Jalore Zila Pramukh : फाइल फोटो पत्रिका।

Jalore Zila Pramukh : जालोर. जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी है। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी जालोर ने जिला परिषद वार्ड संख्या 2 से निर्वाचित कांग्रेस सदस्य मौलाना मीर मोहम्मद को उप जिला प्रमुख बनाने की मांग उठाई है। इस संबंध में सोसायटी के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो ने पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर को पत्र भेजकर मांग रखी है। पत्र में जुल्फिकार अली भुट्टो ने लिखा कि वर्तमान पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज ने जाति-धर्म का भेदभाव किए बिना कांग्रेस के प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। समाज वर्षों से कांग्रेस के साथ खड़ा रहा है, लेकिन अब तक जिला परिषद में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर मुस्लिम समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।

जुल्फिकार अली भुट्टो ने बताया कि शनिवार शाम मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी जालोर की बैठक हुई। इसमें जालोर जिला परिषद वार्ड संख्या 2 से निर्वाचित सदस्य मौलाना मीर मोहम्मद को उप जिला प्रमुख बनाने की मांग का प्रस्ताव रखा गया।

पत्र में कहा गया कि पंचायत समिति चुनाव में आरएलपी ने मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया और दोनों प्रत्याशियों की जीत से समाज का रुझान उस ओर बढ़ रहा है। जुल्फिकार अली भुट्टो ने कांग्रेस नेतृत्व से मौलाना मीर मोहम्मद को उप जिला प्रमुख बनाने की पैरवी करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि इससे मुस्लिम समाज का कांग्रेस के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।

हिदायत खान मेहर ने भी प्रदेश काग्रेस कमेटी को लिखा पत्र

इसी तरह जालोर जिला कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हिदायत खान मेहर ने भी प्रदेश काग्रेस कमेटी को पत्र लिखकर इसी मांग का समर्थन करते हुए मीर मोहम्मद को जिला प्रमुख या उप जिला प्रमुख पद पर प्रतिनिधित्व की मांग की है।

जालोर जिला परिषद : 31 वार्डों में कांग्रेस जीती

जालोर जिला परिषद में 43 वार्ड हैं। इसके अलावा, जिले में 14 पंचायत समितियां हैं। मतदाताओं ने जिला और ब्लॉक स्तर पर स्थानीय जरूरतों को पूरा करने और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान किया।

जालोर जिला परिषद में 43 वार्ड में से 31 वार्डों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। 22 पर भाजपा ने अपने परचम फहराया है। बहुमत के लिए 22 वोटों की जरूरत है। जालोर जिला परिषद के पिछले चुनाव परिणाम में 31 वार्ड दर्ज हैं। भाजपा 19 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि कांग्रेस ने 12 सीटें हासिल कीं।