जालोर

2 महीने पहले हुई शंभूसिंह की मौत, अब शराब तस्करी में पुलिस ने दर्ज किया केस, सोशल मीडिया पर छाया अनोखा मामला

Jalore News: ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई के बाद बिना पुख्ता जानकारी जुटाए ही प्रकरण दर्ज कर लिया।

less than 1 minute read
Jun 04, 2025
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जब्त की शराब। (फाइल फोटो- पत्रिका नेटवर्क )

राजस्थान के जालोर के भाद्राजून थाना क्षेत्र के घाणा गांव में दो दिन पूर्व पुलिस और स्पेशल टीम की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान 25 कार्टन अवैध शराब जब्ती का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट में कार्रवाई शंभूसिंह पुत्र बिशनसिंह राजपूत के मकान की साइड पर बने कमरे में की गई।

साथ ही शंभूसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रेस नोट में शंभूसिंह की तलाश के प्रयास की जानकारी दी। जबकि सरपंच और ग्रामीणों की मानें तो शंभूसिंह की मृत्यु करीब दो माह पूर्व हो चुकी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई के बाद बिना पुख्ता जानकारी जुटाए ही प्रकरण दर्ज कर लिया। मामले में लापरवाही बरती गई है, जिसके कारण गफलत की स्थिति बनी।

यह वीडियो भी देखें

इनका कहना है

शंभूसिंह चौहान की मौत करीब 2 माह पूर्व हो चुकी है। गांव में मामले को लेकर काफी चर्चा है। पुलिस को मामले में जांच और पूछताछ के बाद ही प्रकरण को दर्ज करना चाहिए था।
कानाराम, सरपंच, घाणा

मकान शंभूसिंह के नाम पर था, इसलिए यह दर्ज किया गया। अभी मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच के साथ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञानचंद्र यादव, एसपी, जालोर

Also Read
View All

अगली खबर