जालोर

जालोर में भीषण हादसा: छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 3 युवकों की मौत, 4 गंभीर घायल

जालोर-आहोर रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2023, 2:02 PM IST
jalore road accident student union president kalu singh bhati and 2 ot

जालोर। जालोर-आहोर रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक एक कैंपर में सवार होकर जालोर कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष टेकरा निवासी कालूसिंह भाटी उनके साथियों के साथ कानिवाडा जा रहे थे। इस दौरान कानिवाड़ा मोड़ में सामने से वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंपर के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में टेकरा निवासी कालूसिंह भाटी, करणसिंह कोराणा व भवरानी निवासी कैलाश चौधरी की मौके पर मौत हो गई जबकि, कानीवाड़ा निवासी जसवंत सिंह, राजेंद्र नगर जालोर निवासी गौरव प्रजापत ,जितु सिंह निवासी कानिवाडा घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही छात्रों सहित लोगों की अस्पताल में भीड़ लग गई।

पुलिस ने बताया कि घटना देर रात की है। हादसे के कारण हाईवे कुछ देर के लिए जाम हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्थाओं को सुचारू किया। वहीं स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर्स ने कालू सिंह भाटी समेत 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया।

Updated on:
29 Jan 2023, 2:02 PM IST
Published on: