8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन की चपेट में आने से चचेरे भाई-बहन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अलवर के इटाराणा ओवरब्रिज के समीप स्थित एफसीआई गोदाम के पास बुधवार देर रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 27 Jan 2023, 8:06 PM IST

Cousin brother and sister died after being hit by a train in alwar

सांकेतिक तस्वीर

अलवर। शहर के इटाराणा ओवरब्रिज के समीप स्थित एफसीआई गोदाम के पास बुधवार देर रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। जीआरपी थाना पुलिस ने गुरुवार को मृतकों के पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए।

जीआरपी थाना प्रभारी मोहनसिंह ने बताया कि इटाराणा ओवरब्रिज के समीप एफसीआई गोदाम के पास बुधवार रात करीब ढाई बजे दो युवक-युवती अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना पुलिस मौके पहुंची और मौका-मुआयना के बाद शवों को सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

यह भी पढ़ें : धारदार हथियार से गर्दन काट कर पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार

मृतकों की पहचान अम्बेडकर नगर स्थित झुग्गी निवासी मुकेश (22) पुत्र पप्पू बंजारा और पूजा (19) पुत्र अमरसिंह बंजारा के रूप में हुई। मृतक युवक और युवती आपस में चचेरे भाई-बहन थे और परिवार के साथ अम्बेडकर नगर स्थित झुग्गियों में रहते थे और मजदूरी करते थे। दोनों शादीशुदा थे।

यह भी पढ़ें : दोस्त की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने रिपोर्ट दी है कि मुकेश और पूजा भाई-बहन थे। वे दोनों गुरुवार रात एफसीआई गोदाम के पास रेलवे पटरी पार कर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।