जालोर

Jalore: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, जोधपुर-साबरमती ट्रेन का अब जैसलमेर तक संचालन, नहीं बदलनी होगी ट्रेन

Big Boost for Jalore: जालोर जिले के रेल यात्रियों की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग जल्द ही पूरी होने वाली है। रेल मंत्रालय ने जोधपुर–साबरमती सुपरफास्ट ट्रेन का विस्तार अब जैसलमेर तक करने की मंजूरी दी है।

2 min read
Mar 21, 2026
साबरमती–जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन का वाया जालोर जल्द संचालन, पत्रिका फोटो

Big Boost for Jalore: जालोर जिले के रेल यात्रियों की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग जल्द ही पूरी होने वाली है। रेल मंत्रालय ने जोधपुर–साबरमती सुपरफास्ट ट्रेन का विस्तार अब जैसलमेर तक करने की मंजूरी दी है। रेलवे के इस फैसले से जालोर सहित पूरे क्षेत्र के यात्रियों को पश्चिमी राजस्थान के जिलों से सीधे कनेक्टिविटी मिल सकेगी। रेल प्रशासन जल्द ही ट्र्रेन संचालन की तारीख की घोषणा करेगा।

ये भी पढ़ें

गणपत सिंह हत्याकांड: कत्ल के बाद बीवी को लेकर जोधपुर भागा कातिल, पुलिस को उलझाने के लिए रचा ससुर की बीमारी का ड्रामा

साबरमती–जैसलमेर एक्सप्रेस नया नाम

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, प्रस्तावित नई व्यवस्था के तहत ट्रेन संख्या 20486 अब साबरमती–जैसलमेर एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। यह ट्रेन रोजाना सुबह 7 बजे साबरमती से रवाना होकर दोपहर 2:55 बजे जोधपुर पहुंचेगी, इसके बाद 3:10 बजे जोधपुर से रवाना होकर रात 8:30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 20485 जैसलमेर–साबरमती सुपरफास्ट सुबह 6:30 बजे जैसलमेर से चलकर 11:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी, और 11:50 बजे वहां से रवाना होकर रात 8 बजे साबरमती पहुंचेगी।

पर्यटन को मिलेगी उड़ान

इस ट्रेन का रूट जालोर से होकर गुजरने के कारण क्षेत्र के यात्रियों को सीधे जैसलमेर तक यात्रा करने के लिए ट्रेन उपलब्ध हो सकेगी। अब तक यात्रियों को जोधपुर या अन्य स्टेशनों पर बदलना पड़ता था, लेकिन इस विस्तार के बाद सफर और भी सुगम हो जाएगा।
रेलवे बोर्ड ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, और जल्द ही ट्रेन के शेड्यूल की आधिकारिक तारीख भी घोषित की जाएगी। इस फैसले से पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद है, खासकर जैसलमेर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल तक सीधी पहुंच बनने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

साबरमती सुपरफास्ट का एक ट्रिप पोकरण तक संचालन

उत्तर पश्चिम रेलवे के जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन यार्ड, कोचिंग रखरखाव सुविधाओं, इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप शेड और टॉवर वैगन साइडिंग से जुड़े कार्यों के चलते पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26 मार्च को साबरमती से प्रस्थान करेगी, लेकिन पोकरण से जैसलमेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसके विपरीत, ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 मार्च को जैसलमेर से पोकरण के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार, 27 मार्च को ट्रेन संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस श्री भादरिया लाठी से जैसलमेर और ट्रेन संख्या 74844 भगत की कोठी-जैसलमेर एक्सप्रेस थैयात हमीरा से जैसलमेर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस 21 से 26 मार्च तक अपने निर्धारित समय से 60 मिनट देरी से रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपने ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें

MD Smuggler: ड्रग्स की दुनिया का ‘सुपरविलेन’, राजस्थान से गुजरात तक नेटवर्क, 100 करोड़ की कमाई, जादू-टोने में माहिर, पढ़िए पूरी क्राइम कुंडली

Published on:
21 Mar 2026 11:33 am
Also Read
View All

अगली खबर