जालोर

चितलवाना में कविता कंवर निर्विरोध और सरवाना में कमलीदेवी मेघवाल बनी प्रधान

पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सरवाना और चितलवाना दोनों पंचायत समितियों में अपना परचम लहराया। सरवाना पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी कमली देवी मेघवाल ने…
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 4:55 PM IST
chitalwana news

पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सरवाना और चितलवाना दोनों पंचायत समितियों में अपना परचम लहराया। सरवाना पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी कमली देवी मेघवाल ने भाजपा प्रत्याशी हरिराम कोली को सात मतों के अंतर से पराजित कर प्रधान पद पर जीत हासिल की। वहीं चितलवाना पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी कविता कंवर को भाजपा की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं होने के चलते निर्विरोध प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया।

सरवाना में कमली देवी मेघवाल ने हासिल की जीत

नवीन सरवाना पंचायत समिति मुख्यालय पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। कांग्रेस पार्टी की ओर से कमली देवी मेघवाल तथा भाजपा की ओर से हरिराम कोली ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के बाद दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान करवाया गया। मतदान प्रक्रिया में पंचायत समिति के सभी 15 निर्वाचित सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद पर कमली देवी मेघवाल के निर्वाचित घोषित किया गया।

चितलवाना में कविता कंवर निर्विरोध प्रधान निर्वाचित

चितलवाना पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी कविता कंवर ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। वहीं भाजपा की ओर से निर्धारित समय सीमा तक प्रधान पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन प्रस्तुत नहीं किया। इसके चलते निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया के तहत कविता कंवर को निर्विरोध प्रधान निर्वाचित घोषित कर दिया। कविता कंवर के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रधान कविता कंवर, उनके पति माधोसिंह एवं ससुर राव मोहन सिंह को कंधों पर उठाकर खुशी जाहिर की।

Updated on:
28 Nov 2026, 4:55 PM IST
Published on: