जालोर

शराब ठेकेदार ने किया हिस्ट्रीशीटर की पत्नी का रेप

- जेल से पति को जमानत पर छुड़ाने के बहाने झांसे में लिया

less than 1 minute read
Jan 12, 2023
शराब ठेकेदार ने किया हिस्ट्रीशीटर की पत्नी का रेप

जालोर. जिले के सांचौर पुलिस थाने में एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला हिस्ट्रीशीटर की पत्नी है। आरोपी शराब का ठेकेदार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौका मुआयना किया है। पीडि़ता का मेडिकल करवाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सांचौर के कारोला में भूरा की ढाणी निवासी 25 वर्षीय महिला ने पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि उसके पति को वर्ष 2021 में एनडीपीएस एक्ट में जेल हो गई थी। नागोलड़ी निवासी लक्ष्मणराम पुत्र वीरमाराम देवासी ने उसके घर आकर बताया कि वह उसके पति का दोस्त है और उसे जमानत पर छुड़ा देगा। झांसे में लेकर वह उसे अपने साथ ले गया और बलात्कार किया। इसके बाद कई बार बलात्कार किया गया। इस दौरान पीडि़ता गर्भवती हो गई। आरोपी ने एक हॉस्पीटल से गर्भपात भी करवा दिया। अब जब हिस्ट्रीशीटर पति को जेल से जमानत मिली है तब महिला ने उसे सारी बात बताई और पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।

जेठ के बीच बचाव पर भी नहीं माना आरोपी
महिला का कहना है कि आरोपी कई महीनों तक अलग अलग स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसके जेठ ने हस्तक्षेप भी किया तब भी वह नहीं माना। वह लगातार घर आता रहा और चोरी छिपके बनाए गए अश्लील वीडियो व फोटो के जरिए ब्लैकमेल करके बलात्कार करता रहा।

पति ने समझाइश की तब भी धमकाया
महिला का कहना है कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद पति भी समझाइश के लिए वहां गया लेकिन आरोपी अब भी पीछा नहीं छोड़ रहा है।

Published on:
12 Jan 2023 09:35 am
Also Read
View All