जालोर

सफर का जोखिम होगा कम, लगाया नया पोल

विद्युत लाइन के ढीले तारो को ऊंचा उठाने के लिए ऊंचा पोल लगाया गया है। इससे लाइन ऊंचाई बढ़ गई है तथा सफर का जोखिम कम होगा
less than 1 minute read
Mar 15, 2019
jalore#discom#narnawas
सफर का जोखिम होगा कम, लगाया नया पोल

नारणावास. नया नारणावास गांव में 24 घण्टे चलने वाली 11 केवी विद्युत लाइन के ढीले तारो को ऊंचा उठाने के लिए ऊंचा पोल लगाया गया है। इससे लाइन ऊंचाई बढ़ गई है तथा सफर का जोखिम कम होगा।
राजस्थान पत्रिका में गत ८ मार्च को 'कम हो गई बिजली लाइन की ऊंचाई, अब जोखिम का सफरÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद बिजली निगम हरकत में आया। इसमें बताया था कि सीसी रोड बनने के बाद बिजली लाइन की ऊंचाई कम हो गई है।इससे इस मार्ग से चलने वाले वाहनों को जोखिम का सफर करना पड़ रहा है।पहले से ही ढीले तार व नई सड़क बनने से जमीन व तारों के बीच की ऊंचाई काफी कम हो गई।इस मार्ग पर नारणावास, खेजड़ला, जागनाथ रेलवे स्टेशन, मदालपुरा, भागली प्याऊ जाने वाले वाहन गुजरते हैं।इस लाइन से पूरे नया नारणावास गांव में 24 घंटे विद्युत थ्री फेज सप्लाई होती है। इनकी चपेट में आकर हादसे का अंदेशा लग रहा था। समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम हरकत में आया तथा लाइन को ऊंची उठाने के लिए करीब नौ फीट का पोल लगाया।उल्लेखनीय है कि नया नारणावास के रूपसिंह राठौड़ ने सड़क बनते समय इस सम्बंध में अवगत कराया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब ठेकेदार ने नया पोल लगवाकर लाइन की ऊंचाई बढ़ाई।

Updated on:
15 Mar 2019 05:52 pm
Published on:
15 Mar 2019 05:52 pm