जालोर

दो पौत्रियों व पत्नी को मौत के घाट उतार खुद भी फंदे से लटका बुजुर्ग, इलाके में सनसनी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Feb 18, 2019
man killed grand daughters and wife, then committed suicide
man killed grand daughters and wife, then committed suicide

जयपुर/ जालोर। प्रदेश की राजधानी में एक ही घर में चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। मामला जालोर के भाद्राजून थाने का है, जहां पर एक मानसिक अवसाद से ग्रसित एक दादा अपनी दो पोत्रियों व पत्नी की हत्या कर खुद फांसी से झूल गया। भाद्राजून थानाधिकारी पदमपाल ने बताया कि घटना तरवाड़ा गांव की है। जहां पर करीब साठ वर्षीय ताराचंद ने देर रात अपनी दादी के साथ सो रही अपनी दो पौत्रियों व पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर मार दिया और फिर बाहर आकर नीम के पेड़ पर बाल्टी से चढ़कर खुद फंदा लगाकर झूल गया। इसके बाद सुबह घटना का पता लगा तो पुलिस ने मौके पर जाकर पूरी घटना की जानकरी ली। ताराचंद के तीन पोतियां है। लेकिन एक पोती अपनी मां के साथ अलग कमरे में सो रही थी। वहीं बेटा खेत पर रखवाली के लिए गया हुआ था। इसी दौरान पूरी घटना हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही ताराचंद ने आसपास के लोगों से गाली गलौज की थी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से उसने लोगों के घरों में पत्थर भी फेंके थे।

Published on:
18 Feb 2019 11:29 am