जालोर

देलदरी में संदिग्ध मौत के मामले में जांच की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा

murder case at deldari village ps bagra
less than 1 minute read
Oct 01, 2018
jalorenews
murder case at deldari village ps bagra

जालोर. देलदरी में हुई संदिग्ध मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों और परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि करणसिंह प ुत्र जयसिंह ने पूर्व में लालसिंह पुत्र जयसिंह का शव पेड़ पर लटकता हुआ पाए जाने पर आत्महत्या की रिपोर्ट पेश की थी, लेकिन बाद में संदिग्ध हालातों और शव पर घाव के निशान देखते हुए हत्या की आशंका जताई थी। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने मामले में ढिलाई बरतते हुए उचित कार्रवाई नहीं की। ज्ञापन में आरोप है कि लालसिंह की हत्या की आशंका है और मौत से कुछ दिन पूर्व उसकी कुछ लोगों से झड़प भी हुई थी। रिपोर्ट में पपाराम, फूलाराम व अन्य पर मृतक लालसिंह को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने या उससे मारपीट कर हत्या की आशंका जताई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रवीणसिंह, जबरसिंह, भरत कुमार, महेंद्रसिंह, राजेश भट्ट, हरिसिंह, दलपतसिंह, परबतसिंह व चंदनसिंह समेत कई जने मौजूद रहे।

Published on:
01 Oct 2018 06:28 pm