वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में एबीवीपी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
भीनमाल. शहर के वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। समारोह में उत्तिष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि इस मौके विशेषयोग्यजन आयुक्त धनाराम पुरोहित ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से प्रतिभाओं को हुनर पहचानने का मंच मिलता है, युवाओं को हमेशा समाज सेवा के लिए अग्रसर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोगेन्द्रसिंह सिलोर ने कहा कि राष्ट्रीय विचार ही विद्यार्थी का विचार यह एबीवीपी की दृष्टि है। उन्होंने कहा की इस देश के युवाओं की उज्ज्वल परंपरा रही है इस देश के युवा ने जब-जब राष्ट्र को संकटों सामना करना पड़ा तब-तब देशहित में अपना बलिदान दिया। आज संक्रमण काल के समय मे देश विभिन्न परिस्थितियों का सामना कर रहा है आए दिन देश में राष्ट्रविरोधी गतिविधिया चल रही है तब युवा का संकल्प बनाता है राष्ट्रविरोधी ताकतों को करारा जवाब दिया जाए। उन्होंने कासगंज, जेएनयू घटना, केरल में अक्सर हो रही राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओ की हत्याओं की घटना भी जिक्र किया। जो राष्ट्र के विरोध में कार्य करेगा एबीवीपी हमेशा उसके विरोध में खड़ी रहती है। सिलोर के भाषण से पूरा पांडाल भारत माता की जय, वन्दे मातरम के नारों से गूंज उठा। मुख्यवक्ता सौरभ फौजदार ने कहा कि एबीवीपी वेतन के लिए नहीं वतन के लिए कार्यरत है। विवेकानद के सपनों का भारत बनाने के लिए समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। समारोह को विकास अधिकारी राकेश पुरोहित, कर अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, प्रधानाचार्या कीर्ति वाजपेयी, शिक्षाविद् सांवलसिंह लोल व समाजसेवी बाबूलाल सुंदेशा ने भी विचार-व्यक्त किए। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रमोद जीनगर, टिंकल दरजी, निंबाराम सैन कविता व एकल ज्ञान की प्रस्तुति दी। नगर मंत्री कानसिंह राजपुरोहित ने आभार व्यक्त किया। छात्रा प्रमुख मंजू फुलवारिया ने उतिष्ठ भारत 2018 का वृत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल देवासी ने किया। इस मौके पालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी, प्रधान धुखाराम पुरोहित, आंबाराम चौधरी, एडवोकेट अशोकसिंह ओपावत, एडवोकेट सत्यवानसिंह, लक्ष्मण भजवाड़, अशोक जीनगर, वचनाराम विद्यार्थी, विवेकानंद बिस्सा, सतीश सैन, शैतानसिंह, किशोर सांखला, उत्तमसिंह राव, राहुल व्यास, मनोहरसिंह राजपुरोहित, अंकित दुआ, नरेश देवासी, इकाई अध्यक्ष श्रवण देवासी, नगर सह मंत्री दीपक देवासी, गौतम सुंदेशा, अर्जुन प्रजापत, कोष प्रमुख विक्रम बंजारा, मीडिया प्रमुख पंकज गोयल समेत कई मौजूद थे।