जालोर

अस्पतालों में बढ़े खांसी व बुखार के मरीज

पर्ची कटवाने से लेकर डॉक्टर चैम्बर तक लोगों की भीड़
1 minute read
• •
Updated: 23 Jan 2018, 10:31 AM IST
Government hospitals
Patients increased of cough and fever in Government hospitals

जालोर. मौसम में बदलाव के साथ ही बीमारियां सिर उठाने लगी है।पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप की तल्खी और रात को तेज ठिठुरन का अहसास किया जा रहा है।ऐसे में लोग बीमार हो रहे हैं। वायरल फीवर और खांसी के मरीजों की संख्या कुछज्यादा ही है।सरकारी अस्पतालों में आए दिन मरीज बढ़ रहे हैं।आउटडोर का आंकड़ा सामान्य दिनों की अपेक्षा करीब डेढ़ गुना तक बढ़ चुका है। अस्पताल में पर्ची कटवाने से लेकर डॉक्टर चैम्बर तक मरीजों की कतार सी लग रही है।निजी अस्पतालों में भी यही स्थिति है।
उधर, मरीजों की भीड़ के कारण डॉक्टर भी सावचेती बरती रहे हैं। मास्क लगाकर इलाज कर रहे हैं, ताकि मरीजों के खांसने या छींकने से वे प्रभावित न हो।कईडॉक्टर्स के घर भी मरीजों की भारी भीड़ देखी जा सकती है।
कतारबद्ध खड़े रहे मरीज
जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की इतनी ज्यादा भीड़ थी कि लोगों को कतार लगानी पड़ी।निशुल्क दवा काउंटर पर भी लम्बी कतार रही।सुबह उपचार कराने आए मरीज दोपहर तक काउंटर पर दवाइयां ही लेते दिखे।हीमाराम ने बताया कि भीड़ के कारण उसे पर्ची कटवाने, पिता की जांच कराने व दवा लाने तक करीब पौन घंटा लग गया।
बुखार व सर्दी-जुकाम के मरीज
चिकित्सा महकमे के लिए यह राहतजनक ही है अभी तक सामान्य रूप से बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीज ही सामने आ रहे हैं।गंभीर बीमारियों के मरीज सामने नहीं आए हैं।वैसे अधिकारी बताते हैं कि गंभीर बीमारियों से निपटने के कारगर प्रबंध हैं। दवाइयों का स्टॉक भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
ज्यादातर एहतियात की जरूरत
इन दिनों ज्यादातर वायरल फीवर, सिर दर्द, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों से लोग ज्यादा ग्रसित है।इस तरह की समस्या में मरीज को उपचार लेते हुए कुछ आराम करने एवं खान-पान में एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि खान-पान में सावचेती रखने पर बीमारियों से बचा जा सकता है।

Published on: