जालोर

हर विधानसभा पर पहली बार होगा महिला बूथ, गुलाबी रंग से होगी खास पहचान

- विधानसभा चुनाव 2018 में इस बार नवाचार, प्रशासन जुटा चुनावी तैयारियों में, चुनावों में रहेगी महिलाओं की सक्रिय सहभागि
2 min read
Nov 13, 2018
jalorenews
हर विधानसभा पर पहली बार होगा महिला बूथ, गुलाबी रंग से होगी खास पहचान

नारी शक्ति पर विश्वास...

ता
जालोर. विधानसभा चुनाव 2018 में इस बार नारी शक्ति भी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाने वाली है। पहली बार जालोर की पांचों विधानसभा पर एक एक महिला बूथ स्थापित किया जाएगा। जिसमें संपूर्ण स्टाफ व कार्मिक महिलाएं ही होंगी, जो मतदान करवाएंगे। यह पहला मौका है जब महिलाएं इस तरह से सक्रिय सहभागिता निभाएंगी। इसके अलावा इस बूथ को आकर्षक बनाने के लिए गुलाबी रंग से पूरे बूथ को रंगा भी जाएगा। चुनावों के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए जालोर, भीनमाल, सांचौर, रानीवाड़ा और आहोर विधानसभा मुख्यालय पर ही एक एक आदर्श बूथ भी स्थापित किया जाएगा। जिसे आकर्षक सजाया जाएगा, सुसज्जित इस बूथ पर मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाएं भी होंगी। चुनावी माहौल में देखरेख और व्यवस्था के लिए फिलहाल 137 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति भी हो चुकी है।
व्यय पर्यवेक्षक की नजर
प्रत्याशियों की ओर से किए जाने वाले व्यय पर निर्वाचन आयोग की नजर रहेगी। जालोर में भी फिलहाल दो व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त हो चुके हैं, जो इन खर्चों पर नजर रखेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल कोठारी के अनुसार 10 रुपए से अधिक का खर्च प्रत्याशी में जोड़ा जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति प्रत्याशी की बिना स्वीकृति के सौजन्य के रूप में भी यह व्यय करता है तो उसका खर्चा प्रत्याशी में ही जोड़ा जाएगा। वहीं प्रत्याशी की ओर से आपत्ति जताने पर भादसं की धारा 171 के तहत प्रकरण दर्ज भी हो सकता है।
सहूलियत के लिए कई नवाचार
चुनाव में पोलिंग बूथ की संख्या इस बार 1356 रहेगी। पिछले चुनावों में यह संख्या 1352 थी। इसके अलावा मतदान के दौरान पारदर्शिता के लिए इस बार कई स्तर पर जांच का प्रावधान भी है। यदि मतदान सूची वितरण के दौरान मतदाता घर पर ही है तो सीलबंद लिफाफा रिटर्निंग अधिकारी के पास मौजूद रहेगा और मतदान के लिए इन मतदाताओं की जांच के बाद ही उन्हें मतदान के लिए प्रवेश दिया जाएगा।
पीठासीन अधिकारी के पास विशेष सूची
चुनाव के दौरान अक्सर मतदाता का नाम खोजने में दिक्कत होती है। इस दिक्कत से बचने के लिए इस बार केंद्र पर पीठासीन अधिकारी के प ास एक अल्फाबेटिक मतदाता सूची रहेंगी, जिसमें अल्फाबेट के अनुसार नाम को आसानी से खोजा जा सकेगा।
19 तक ही रिवाइज कर सकेंगे नामांकन
इस बार शपथ पत्र प्रक्रिया में भी बदलाव है। पहले की तरह अलग अलग शपथ पत्र के स्थान पर इस बार एक ही शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। साथ ही शपथ पत्र में कमी पेशी होने पर रिवाइज शपथ पत्र या नामांकन 19 नवंबर दोपहर 3 बजे तक दे सकेंगे।

Updated on:
13 Nov 2018 10:28 am
Published on:
13 Nov 2018 10:01 am