जालोर

सियाणा के ब्रह्माजी मंदिर में चोरी, नकदी जलाई

सियाणा बस स्टेण्ड पर राजपुरोहित समाज के ब्रह्माजी मंदिर में शनिवार रात्रि को चोरों ने मंदिर की दीवार फांद कर भण्डारा तोड़ा
less than 1 minute read
Apr 23, 2019
jalore
सियाणा बस स्टेण्ड पर राजपुरोहित समाज के ब्रह्माजी मंदिर में शनिवार रात्रि को चोरों ने मंदिर की दीवार फांद कर भण्डारा तोड़ा

जालोर. सियाणा बस स्टेण्ड पर राजपुरोहित समाज के ब्रह्माजी मंदिर में शनिवार रात्रि को चोरों ने मंदिर की दीवार फांद कर भण्डारा तोड़ा और उसमें रखी नकदी को जला दिया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। सियाणा निवासी जगदीश पुत्र हंजारीमल राजपुरोहित ने बताया की रोजाना की तरह शनिवार को भी मंदिर में पूजा अर्चना कर घर चला गया। रविवार की सुबह जैसे ही मंदिर का मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचा तो भंडारा टूटा हुआ था और नकदी जली हुई थी। पास में स्टोर रूम का भी ताला तोड़ा। सूचना पर सियाणा पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक कुइयाराम ने मौका मुआयना किया।
पहले भी हो चुकी है वारदात
सियाणा के ब्रह्माजी मंदिर में पूर्व में भी चेारी का प्रयास हो चुका है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से शनिवार को फिर दीवार फांद कर भण्डारा तोडऩे में कामयाब हो गए।
इनका कहना है
ब्रह्माजी मंदिर में चोरों ने पीछे से प्रवेश किया और भंडारा तोड़ा। साथ ही नकदी भी जलाई है। संदिग्धों से पूछताछ और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
कुइयाराम एएसआई सियाणा

Updated on:
23 Apr 2019 10:47 am
Published on:
23 Apr 2019 10:47 am