जालोर

छात्रों ने मानव शृंखला बनाकर दिया संदेश, लगाई मैराथन दौड़

www.patrika.com/rajasthan.news
2 min read
Apr 17, 2019
jalore loksabha2019
छात्रों ने मानव शृंखला बनाकर दिया संदेश, लगाई मैराथन दौड़

लोकसभा चुनाव: स्वीप कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान


जालोर. स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर मानव शृंखला व वोट मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसके तहत राउमावि शहरी जालोर व राउमावि बालिका प्रताप चौक के छात्र-छात्राओं ने प्रताप चौक सर्किल से सूरजपोल तक मानव शृंखला बनाकर जागरूकता का संदेश दिया।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी चम्पालाल, विकास अधिकारी सुरेश कविया ने मतदान के प्रति जागरूक रहने की बात कही। राजकीय उमावि बालिका शिवाजी नगर व राजकीय उमावि आहोर रोड जालोर के छात्र-छात्राओं ने शिवाजी नगर चौराहा से कलक्ट्री तक मैराथन दौड़ से मतदान का आह्वान किया। कार्यक्रमों से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र परमार, प्रधानाचार्य आनंदसिंह, लीला चौहान, वचनाराम राठौड़, मनोहरलाल सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे। उधर, लोकसभा चुनावों में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वेदाग्रणी कला एवं सांस्कृतिक संस्थान की ओर से मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सोनी ने ऑडियो सीडी का विमोचन किया। सीडी में मतदाता जागरूकता के लिए डॉ. बंशीधर तातोड रचित एवं मधु शर्मा के स्वर में आयो आयो रे, वोटा रो त्योहार... जैसे गीत हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस गीत को स्वीप, शिक्षा विभाग एवं नगर परिषद सहित विभिन्न माध्यम से प्रचारित व प्रसारित करने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी छगनलाल गोयल, उदघोषक अनिल शर्मा, हरबंश सिंह, स्वीप सहयोगी नूर मोहम्मद, तरूण सिद्धावत, मुकेश तंवर, डॉ. सौरभ शर्मा, जगदीश चौधरी, कामिनी शर्मा, गनी मोहम्मद उपस्थित थेे।
सायला. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत सुराणा, तिलोड़ा, दादाल, देताकलां में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी अजयपाल चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत सुराणा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। ईवीएम व वीवीपैट मशीन द्वारा मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सहायक सचिव अजयपाल चौहान, ग्राम विकास अधिकारी रामप्रसाद मीना इसी प्रकार ग्राम पंचायत दादाल में रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता व जागरूकता रैली निकालकर मतदान करने का संदेश दिया।
जसवंतपुरा. उपखंड मुख्यालय पर मतदाता जागरूकता को लेकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकाली। विकास अधिकारी सरिता परिहार ने रवाना किया। रैली मुख्य बाजार से होकर मुख्य बस स्टेशन रेवदर चौराह से गुजरी। पंचायत सहायक हरी बाबू खंडेलवाल, ईश्वर लाल पुरोहित, कनिष्ठ सहायक मकनाराम, रेखा सेन समेत कई जने मौजूद रहे।
सुराणा. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को सुराणा, तिलोड़ा, दादाल व देता में स्वीप कार्यक्रम हुआ। प्रभारी अजयपाल चौहान ने बताया कि सुराणा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। ईवीएम व वीवीपैट मशीन द्वारा मतदान प्रक्रिया समझाई गई। दादाल में रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता व जागरूकता रैली का आयोजन हुआ।

Updated on:
17 Apr 2019 01:37 pm
Published on:
17 Apr 2019 01:37 pm