जालोर

बेकाबू चल रहे तीन वाहन टकराए, ऑटो पलटा

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Jan 13, 2020
बेकाबू चल रहे तीन वाहन टकराए, ऑटो पलटा
बेकाबू चल रहे तीन वाहन टकराए, ऑटो पलटा

हादसे में एक घायल


भीनमाल. शहर के रामसीन रोड पर रविवार सुबह बेकाबू चल रहे तीन वाहल टकरा गए। हादसे में एक ऑटो पलट गया, जिससे एक जना घायल हुआ।
जानकारी के अनुसार शहर में तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे ने एक्सप्रेस वे पर कोहरे से होने वाले हादसे की याद दिला दी। जबकि, सुबह बिना कोहरे के भी तीन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में थ्री-व्हीलर पलटने से चालक घायल हो गया। सूचना पर उप निरीक्षक हजूर खान मय जाब्ता मौके पर पहुंचे एवं घायल को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती करवाया। ज्ञातव्य है कि रोड क्रॉस करते हुए दो कारों में टक्कर हो गई। इसके बाद एक कार थ्री-व्हीलर से टकरा गई। जिससे थ्री-व्हीलर पलट गया। थ्री-व्हीलर चालक शहर के हातमताई ढाणी निवासी चंपालाल भील घायल हो गया। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।

जुआ पर्ची काटते सोलह जने गिरफ्तार
भीनमाल. शहर के विभिन्न स्थानों पर जुआ पर्चियां काटते हुए पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीन हजार 225 रुपए बरामद किए। पुलिस के मुताबिक एएसआई बद्रीदान मय जाब्ता ने शहर के पूनासा बस स्टैण्ड पर भागलभीम निवासी उदाराम पुत्र तिकमाराम बागरी को गिरफ्तार कर 1165 रुपए बरामद किए। इसी तरह हैड कांस्टेबल लाडुराम ने शहर के जुंजाणी बस स्टैण्ड पर नरता रोड निवासी बशीर खां पुत्र कासम खान कोटवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 810 रुपए बरामद किए। इसी तरह हैड कांस्टेबल खसाराम ने भागलभीम निवासी सुखाराम पुत्र नवाराम बागरी को महावीर चौराहे से गिरफ्तार कर 1250 रुपए बरामद किए।

Published on:
13 Jan 2020 08:25 am