जालोर

जालोर में हादसा: ट्रक की चपेट में आई बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सांचौर क्षेत्र के पलादर सरहद में नेशनल हाईवे-68ए पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2024, 6:54 PM IST
Feature image

जालोर। सांचौर क्षेत्र के पलादर सरहद में नेशनल हाईवे-68ए पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाइक पर सवार तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई, जो मौत का कारण बना। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हुई, जबकि तीसरे के सिर को तौलिए से बांधकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचा गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

हादसे में ईशाभाई (19) पुत्र चमना भील निवासी डोवा पुलिस थाना थराद, दिनेश भाई (32) पुत्र माधाजी भील, गणेशाराम (30) पुत्र दानाराम देवासी निवासी लकड़ासर पुलिस थाना सेड़वा की हादसे में मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी और हादसे के दौरान बाइक से उछलकर तीनों युवक सडक़ पर सिर के बल गिरे। दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। सूचना पर सांचौर पुलिस हेड कांस्टेबल मोहनलाल मौका स्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौका स्थल पर छोडकऱ फरार हो गया।

टोल रोड़ के गड्ढे बन रहे हादसे की वजह

नेशनल हाईवे 68 ए जो माखुपुरा से गुजरात के धानेरा को जोड़ती है, टोल रोड होने के बावजूद हाइवे खस्ताहाल में है। मार्ग पर जगह जगह गड्ढे है और विभाग द्वारा पेचवर्क के नाम पर भी खानापूर्ति की गई है। अक्सर गड्ढों से बचने के चक्कर में इस मार्ग पर हादसे होते हैं। निरन्तर अन्तराल में होने वाले हादसे के बावजूद विभागीय और प्रशासनिक मौन समझ से परे हैं।

Updated on:
17 Nov 2024, 6:54 PM IST
Published on: