जालोर

मतदान व सहायक मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Jan 12, 2020
मतदान व सहायक मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
मतदान व सहायक मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

पंचायतराज संस्थाओं में प्रथम चरण के चुनाव


जालोर .पंचायतराज संस्थाओ के आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए नियुक्त मतदान अधिकारियों एवं सहायक मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण शनिवार को स्थानीय बहुउद्देश्यीय सभा कक्ष जालोर में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी छगनलाल गोयल ने मतदान अधिकारियों एवं सहायक मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरश: पालना करते हुए चुनाव कार्य को अंजाम दें। उन्होंने मतदान के दौरान गंभीरतापूर्वक आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन कार्य को अंजाम देते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न करवाने में मनोयोग व पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार सुथार ने कहा कि चुनाव के दौरान निर्धारित प्रपत्रों का सावधानीपूर्वक नियम समय पर पूर्ति कर मतदान कार्य को अंजाम दें। मुख्य प्रशिक्षक मुकेश सोलंकी ने मतदान अधिकारियों व सहायक मतदान अधिकारियों के कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार से पीपीटी के माध्यम से विभिन्न प्रपत्रों की पूर्ति व मतदान प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी दी। मतदान अधिकारी व सहायक मतदान अधिकारियों के कार्यों पर मास्टर ट्रेनर कैलाश खत्री, कैलाश परिहार एवं जगदीश रामावत ने जानकारी दी। सैद्धान्तिक प्रशिक्षण के बाद मतदान कार्मिको को ईवीएम व मतपेटी के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण मॉनिटरिंग प्रभारी आनंद सुथार, तहसीलदार मादाराम मीणा, प्रशिक्षक बसंत ओझा आदि उपस्थित रहे।

Published on:
12 Jan 2020 09:14 am