जालोर

बालेरा वितरिका में अनियमितता पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

ग्रामीणों का आरोप-पिचिंग का कार्य अधूरा, दीवार का कार्य भी नहीं हो रहा मापदण्ड के अनुसा
2 min read
Feb 25, 2019
jalore
ग्रामीणों का आरोप-पिचिंग का कार्य अधूरा, दीवार का कार्य भी नहीं हो रहा मापदण्ड के अनुसा

हाड़ेचा.क्षेत्र की बालेरा वितरिका के डडूसन बेचरानाड़ी सरहद में विष्णुनगर मार्ग पर चल रहे पिचिंग व दीवार निर्माण के कार्य में ठेकेदार की ओर से बरती जा रही अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को विरोध जताया। साथ ही मापदण्ड के अनुसार कार्य करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि कार्यकारी एजेंसी की ओर से दीवार चार गुणा चार बनाने का एस्टीमेंट है, जबकि ठेकेदार की ओर से दीवार मापदण्ड के अनुसार नहीं बनाई जा रही है। जिससे वितरिका के टूटने की संभावना है। ग्रामीण भागीरथ बांगड़वा व प्रवीण बांगड़वा ने बताया कि पूर्व में नर्मदा विभाग के अधिकारियों को कई बार इस बारे में अवगत करवाया गया। इसके बावजूद कार्य मापदण्ड के अनुसार नहीं हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों की ओर से धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की ओर से अर्थवर्क का कार्य नहीं कर मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है। वहीं निर्माण में गुणवत्ता का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दीवार में नौ गुणा नौ ईंच का पत्थर होना जरूरी है, लेकिन ठेकेदार की ओर से छोटे-छोटो पत्थर डालकर पिचिंग व दीवार का कार्य किया जा रहा है। वहीं दीवार पर तराई का कार्य भी नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिट्टी एस्टीमेंट में दूर से 9 किलोमीटर से है, लेकिन यहां ठेकेदार बिना मिट्टी डाले ही कार्य करवा रहा है। फिर भी अधिकारी इसे नजरंदाज कर रहे हैं।
इनका कहना..
& घटिया निर्माण के चलते नर्मदा अधिकारियों को विरोध कर अवगत करवाया है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को पानी की आवक के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मापदण्ड के अनुसार कार्य करने की मांग की है।
- भागीरथराम बांगड़वा, किसान, बालेरा वितरिका
& ग्रामीणों की शिकायत पर मौका मुआयना किया गया है। कार्य का तुड़वाकर दोबारा भी करवाया गया है। वहीं जेईएन को मौके पर भेजकर कार्य मापदण्ड के अनुसार करवाने के लिए ठेकेदार को पाबंद किया गया है। दोबारा मौके पर जाकर कार्य को पूर्ण करवाया जाएगा।
- हेमाराम, एईएन, बालेरा वितरिका, नर्मदा विभाग सांचौर

Published on:
25 Feb 2019 11:01 am