जालोर

Jalore News: फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jalore Crime News: आरोपी ने पुलिस के पूछताछ करने पर जबरदस्ती रेप की वारदात को कबूल किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jan 2025, 3:26 PM IST
Rajasthan rape
प्रतीकात्मक तस्वीर

जालौर। जालौर में महिला के साथ रेप और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिर उसकी फोटोज और वीडियो वायरल करने की धमकी देना शुरू किया। इस मामले को लेकर महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भीनमाल थाने में महिला ने पिछले साल 24 फरवरी को शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया गया कि आरोपी ने लगातार अवैध सबंध बनाने का दबाव डाला। दो बार रेप किया और बात नहीं मानने पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी। फिर महिला को फर्जी आईडी से एडिट किए गए फोटो भेजकर धमकी देने लगा। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू की।

आरोपी प्रकाश कुमार मेघवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के पूछताछ करने पर वारदात को कबूल किया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
27 Jan 2025, 3:26 PM IST
Published on: