जम्मू

जम्मू-कश्मीर के युवा देंगे आतंक को जवाब, सेना भर्ती में उमड़ी भारी भीड़

सेना में नौकरी (Job In Indian Army) पाने के लिए बड़ा मौका, यहां हो रही है (Government Jobs) भर्ती रैली (Sena Bharti Rally) आयोजित...
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2019, 3:39 PM IST
Government Jobs,Job In Indian Army,Sena Bharti Rally
जम्मू-कश्मीर के युवा देंगे आतंक को जवाब, सेना भर्ती में उमड़ी भारी भीड़

(जम्मू): जम्मू-कश्मीर में पनप रहे आतंक को जवाब देने के लिए प्रदेश के युवा तैयार है। युवओं ने सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का रास्ता चुना है। ऐसा इसलिए क्योंकि जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद हुई पहली सेना की भर्ती के पहले दिन में बड़ी संख्या में युवओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया।

संबा के शेर बच्चा स्टेडियम में रविवार से भर्ती रैली शुरू हुई। जम्मू, सांबा और कठुआ के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए रैली आयोजित की जा रही है। 12 नवंबर 2019 तक चलने वाली इस भर्ती के लिए जम्मू क्षेत्र के 44,117 से अधिक उम्मीदवारों ने अपनी शारीरिक और चिकित्सकीय फिटनेस के लिए पंजीकरण कराया है। पहले दिन जम्मू के जिलों के 3067 से अधिक उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।

सेना की रिक्तियां 6 श्रेणियों के लिए खुली हैं। इनमें सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंस (एएमसी) / सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट वेटरनरी, सोल्जर क्लर्क, सोल्जर ट्रेड्समैन शामिल है। भर्ती प्रक्रिया को कई श्रेणियों और राउंड में विभाजित किया गया है। इसमें फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा होगी।

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत है और बिल्कुल पारदर्शी है। सभी संभावित उम्मीदवारों को इस प्रक्रिया को समझने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि वे टालमटोल के शिकार न हों। चयनित उम्मीदवारों को सेना के विभिन्न हथियारों और सेवाओं में शामिल किया जाएगा।

Updated on:
3 Nov 2019, 3:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात

Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

जम्मू-कश्मीर सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल! उमर अब्दुल्ला ने मनोज सिन्हा से मांगी मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख

हरियाणा में जम्मू कश्मीर नंबर बस पर हुए हमले के बाद भड़के NC सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, कहा- BJP ने बनाया दुश्मनी का माहौल

PoK में 500 आतंकी लॉन्चपैड पर मौजूद? बर्फबारी से पहले घुसपैठ की आशंका, कुपवाड़ा में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए