अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अगला कदम उपराज्यपाल की ओर से उठाया जाना है। मनोज सिन्हा समय तय करेंगे, जिसके बाद विस्तार की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह नहीं बताया कि मंत्रिमंडल में कितने नए मंत्री शामिल किए जाएंगे और किन विधायकों को मौका मिल सकता है।