24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Jammu and Kashmir / Jammu / अब इमामों को भी मिलेगा हज पर जाने का मौका? किरेन रिजिजू ने बताई खास योजना

अब इमामों को भी मिलेगा हज पर जाने का मौका? किरेन रिजिजू ने बताई खास योजना

Kiren Rijiju Latest Statement: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ बोर्ड के इमामों और कर्मचारियों को भी हज से जुड़े प्रतिनिधिमंडलों में शामिल करने की बात कही। उन्होंने भारत का हज कोटा बढ़ाने को लेकर सऊदी अरब में बातचीत भी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 24 Nov 2026, 2:41 PM IST

Jammu Kashmir News

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में जियारत की। (फोटो सोर्स-IANS)

India Hajj Quota: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ बोर्ड से जुड़े इमामों और कर्मचारियों को लेकर एक खास बात कही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वक्फ बोर्ड में काम करने वाले इमामों और दूसरे कर्मचारियों को भी हज से जुड़े सरकारी प्रतिनिधिमंडलों में शामिल करने का मौका दिया जाना चाहिए। इसके लिए वे विचार कर रहे हैं। उन्होंने सऊदी अरब में हज और उमरा मंत्री से भारत का हज कोटा बढ़ाने को लेकर बातचीत करने की जानकारी भी दी।

बाबा रेशी दरगाह में नए निर्माण का उद्घाटन

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू मंगलवार को गुलमर्ग स्थित बाबा रेशी दरगाह पहुंचे। यहां उन्होंने दरगाह परिसर में बने नए गेस्ट हाउस और दूसरे विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख्शां अंद्राबी भी मौजूद रहीं।

दरगाह परिसर में हुए काम की तारीफ करते हुए रिजिजू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने शानदार काम किया है। देश के दूसरे वक्फ बोर्डों को भी इससे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बोर्ड अच्छा काम कर रहा है।

सऊदी अरब में हज कोटा बढ़ाने पर हुई बात

रिजिजू ने बताया कि हाल ही में सऊदी अरब से लौटते समय उन्होंने वहां के हज और उमरा मंत्री से मुलाकात की थी। इस दौरान भारत का हज कोटा बढ़ाने पर बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि वक्फ के लिए काम करने वाले लोगों, खासकर इमामों को भी हज से जुड़े प्रतिनिधिमंडलों में शामिल होने का मौका मिले।

अस्पताल और रोजगार पर भी दिया जोर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का इस्तेमाल लोगों की भलाई के लिए होना चाहिए। इनसे होने वाली कमाई को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं पर खर्च किया जा सकता है। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को फायदा मिलेगा।

उन्होंने कश्मीर में बड़े अस्पताल बनाने और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने की जरूरत पर भी जोर दिया। रिजिजू के इस दौरे में दरगाह के विकास के साथ इमामों के लिए हज का मौका, शिक्षा, इलाज और रोजगार जैसे मुद्दे भी चर्चा में रहे।