11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 2 की मौत, 14 घायल

Jammu Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में यात्रियों से भरी बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कई लोग घायल हुए। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों से जानकारी ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उधमपुर

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 21 Oct 2026, 1:01 PM IST

Jammu Kashmir Bus Accident

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची एंबुलेंस। (फोटो सोर्स-ANI)

Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस सड़क से फिसलकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हो गए। यह हादसा लाटी-बसंतगढ़ इलाके के गुल्ली गला में हुआ। बस पंचौंड से रामनगर जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया।

गुल्ली गला में अचानक सड़क से फिसली बस

सूत्रों के मुताबिक, बस बुधवार सुबह पंचौंड से यात्रियों को लेकर रामनगर के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में गुल्ली गला के पास अचानक सड़क से नीचे उतर गई और खाई में जा गिरी। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए घायलों की मदद शुरू कर दी।

बचाव टीम से पहले मदद के लिए पहुंचे लोग

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद बचाव टीमें भी मौके पर पहुंचीं। सभी ने मिलकर घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। घायलों को इलाज के लिए रामनगर के उपजिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे में दो लोगों की मौत, 14 यात्री घायल

जानकारी के मुताबिक, बस बुधवार सुबह पंचौंड से यात्रियों को लेकर रामनगर के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में गुल्ली गला के पास अचानक सड़क से नीचे उतर गई और करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा इतना गंभीर था कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने जब आवाज सुनी तो वे तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। हालांकि, बस सड़क से कैसे फिसली, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों से की बात

हादसे की जानकारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर से फोन पर बात की। उन्होंने घटना और घायल यात्रियों के बारे में जानकारी ली। वहीं, स्थानीय प्रशासन घायलों के इलाज और मदद में जुटा है। बस के खाई में गिरने की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल अधिकारियों की ओर से हादसे के कारणों और घायलों की हालत को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।