8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Reasi Encounter: रियासी में LeT आतंकियों से मुठभेड़, तीन आतंकियों को RR और JKP ने घेरा

Reasi Encounter: जम्मू-कश्मीर के रियासी में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन चला रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उधमपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 21 Sep 2024, 11:08 AM IST

Reasi Encounter: जम्मू कश्मीर के रियासी क्षेत्र आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है। चसना क्षेत्र में चल रही इस मुठभेड़ LeT के दो से तीन आतंकी घिरे बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही एक आतंकी मुठभेड़ में घायल भी हो गया है। RR और JKP ने फिलहाल पूरे इलाके को घेर रखा है और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि 13 सितंबर को भारतीय सेना के जवानों के साथ हुई कठुआ मुठभेड़ में दो आ​तंकियों को मार गिराया गया था। राइजिंग स्टार कोर के जवानों के भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। विधानसभा चुनाव से पहले सुरनकोट में आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स के एक मददगार को गिरफ्तार किया था।

क्रिकेट के बाल में विस्फोटक

सुरनकोट में आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स का मददगार मोहम्मद शब्बीर बहुत ही खतरनाक आपरेटर निकला। शब्बीर ने विस्फोटक को आतंकियों तक पहुंचाने के लिए क्रिकेट की बाल का इस्तेमाल कर रहा था। इसके अंदर 100 ग्राम तक का विस्फोटक भरतकर आतंकियों को पहुंचा रहा था। इतना ही नहीं वह सीमा पर बैठे एक आतंकी हैंडलर अजीम खान उर्फ मुदीर के सीधे संपर्क कर काम कर रहा था।