जम्मू

अब वैष्णो देवी मंदिर में दिखेगा बड़ा बदलाव,साथ ही मिलेगी यह सुविधाएं

इस बार मां वैष्णो देवी के दरबार में आने वाले भक्तों को स्वर्ण द्वार के जरिए मां के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस की वजह से दिल्ली से कटरा की यात्रा अब 8 घंटे में पूरी होगी।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2019, 5:32 PM IST
vaishno devi

जम्मू।
नवरात्रि के पवन मौके अवसर पर माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचने वाले वाले भक्तों को इस बार मां के दिव्य रूप के दर्शन होंगे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर में माता की गुफा के बाहर सोने का गेट लगाया है। इस बार मां वैष्णो देवी के दरबार में आने वाले भक्तों को स्वर्ण द्वार के जरिए मां के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। भवन पर भव्य गेट बनकर तैयार हो गया है। नवरात्रि के मौके पर पूजन के साथ इस गेट से होकर लोग मां के चरणों का आशीर्वाद लेंगे।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देश की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही दिल्ली-कटरा के बीच चलेगी। इसकी शुरुआत त्योहार सीजन से पहले होगी। वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा के कारण इस रूट पर काफी भीड़ रहती है। यही कारण है कि इस रूट को वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए चुना गया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस की वजह से दिल्ली से कटरा की यात्रा अब 8 घंटे में पूरी होगी। वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा के कारण दिल्ली-कटरा मार्ग सबसे व्यस्त रेल मार्गों में माना जाता है। यही वजह है कि रेलवे बोर्ड ने दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए दिल्ली-कटरा मार्ग को चुना है। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का नई दिल्ली से माँ वैष्णो देवी के पावन स्थल कटरा तक ट्रायल रन पूरा हो चुका है और माता के भक्तों के लिए यह ट्रेन नवरात्रो में शुरू कर दी जाएगी।

Updated on:
22 Sep 2019, 5:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, एक्स पर फोटो किए शेयर

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात

Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

जम्मू-कश्मीर सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल! उमर अब्दुल्ला ने मनोज सिन्हा से मांगी मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख

हरियाणा में जम्मू कश्मीर नंबर बस पर हुए हमले के बाद भड़के NC सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, कहा- BJP ने बनाया दुश्मनी का माहौल