जम्मू

जम्मू में सीमा के नजदीक खेतों में विस्फोट, श्रमिक की मौत, सात घायल

अक्सर पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के कई शेल फटते नहीं हैं। ये जीवित शेल कई बार मिट्टी में दब जाते हैं और कई बार उनसे दुर्घटनावश कुछ टकराने से विस्फोट भी हो जाता है...
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 8:59 PM IST
Feature image

(जम्मू): जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा की जबोवाल चौकी के निकट खेतों में हुए संदिग्ध विस्फोट में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार सुबह जवोबाल में जीरो लाइन से सटे खेतों में धान की रोपाई कर रहे अप्रवासी श्रमिक अचानक हुए बम धमाके की चपेट में आ गए। घमाका मिट्टी में छिपे जीवित शेल के दुर्घटनावश फटने के कारण हुआ।


मृतक की पहचान बिहार निवासी बिट्टू (30) के रूप मे हुई है। घायलों मे उमेश ऋषि देव (22) पुत्र रवि ऋषि, मुकेश कुमार मंडल (22) पुत्र सदानंद मंडल, कीर्ति मंडल (45) पुत्र हबीलाल मंडल, प्रदीप मंडल (19) पुत्र चतुर मंडल, बब्बू (22) पुत्र हरिलाल, बच्चन लाल (52) पुत्र बृजलाल एवं चंदन (27) पुत्र शिव शामिल हैं। सभी बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। उन्हें जम्मू के मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गौरतलब है कि अक्सर पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के कई शेल फटते नहीं हैं। ये जीवित शेल कई बार मिट्टी में दब जाते हैं और कई बार उनसे दुर्घटनावश कुछ टकराने से विस्फोट भी हो जाता है।


युवक ने थामा आतंक का दामन

इधर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा से इश्फाक अहमद वानी नामक युवक के आतंकी सगंठन का दामन थाम लेने की ख़बरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इश्फाक अहमद वानी एमबीए का छात्र है। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिनों से घर से लापता है। परिवारजनों ने उसके लापता होने की खबर संबंधित थाने में दर्ज करवाई है। वानी के आतंकी संगठन में शामिल होने की बात से इलाके में सनसनी सी फैल गई है वहीं परिवार के लोग इस बात के सामने आने से सकते में आ गए है। सभी युवक से आतंकी रहा छोड़ने की अपील कर रहे है।

Published on:
Also Read
View All