10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना के जवानों ने केरन सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास को किया नाकाम

इधर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तईबा के दो अातंकियों को मार गिराया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 25 Jul 2018, 4:49 PM IST

indian army

indian army

(पत्रिका ब्यूरो,जम्मू): सेना के जवानों ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में केरन सेक्टर में एक घुसपैठिए को मार गिराया है। अभी उसका शव बरामद नहीं किया जा सका है। अलबत्ता अन्‍य 4-5 घुसपैठियों से मुठभेड जारी है। सूत्रों के अनुसार नियंत्रण की रेखा (एलओसी) के अंतिम छोर पर स्थित काशर कटान नाले के पास बुधवार को गश्त कर रहे सेना के जवानों ने स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के एक दल काे भारतीय सीमा में दाखिल होते देखा।

फायरिंग है जारी

जवानों ने तुरंत सुरक्षा चौकियों को सूचित किया। इस बीच, जैसे ही घुसपैठिए और आगे आए,जवानों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन घुसपैठियों ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर जवानों ने जवाबी फायर करते हुए उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया। मुठभेड़ में एक घुसपैठिया मारा गया है। खबर लिखने तक आतंकी के अन्य साथियों और जवानों के बीच फायरिंग जारी है।


सीआरपीएफ जवानों पर फेंका ग्रेनेड

कुपवाड़ा के पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक (एसएसपी) श्रीराम अबंरकर दिनकर ने केरन सेक्टर में मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि जब तक हमें किसी आतंकी का शव नहीं मिलता, हम किसी घुसपैठिए के मारे जाने की पुष्टि नहीं कर सकते। इसी बीच संदिग्ध आतंकवादियों ने बुधवार दोपहर को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में डाकघर की सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानो पर एक ग्रेनेड फेंका। हमले के बाद आतंकवादी भाग निकले। हालांकि हमले मे किसी को भी नुकसान नहीं हुआ।

अनंतनाग में सेना ने मार गिराए आतंकी

इधर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तईबा के दो अातंकियों को मार गिराया। आतंकियों के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा में एक पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल हो गए। इलाके में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं को ठप करने के साथ बनिहाल-बारामुला रेल सेवा को भी एहतियातन बंद कर दिया है।


बता दें कि दोनों आतंकियों के क्षेत्र में अपने सूत्रों से मिलने की खबर पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद सेना व पुलिस की संयुक्त टीम ने आॅपरेशन चला दोनों आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया पर वे नहीं माने और फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने भी जवाबी फायर किया जिसमे आतंकियों की मौत हो गई।