जम्मू

बड़ी आतंकी वारदात नाकाम, कश्मीर में 3 आतंकी ठिकाने ध्वस्त

पुलिस अधिकारी डॉ. एजाज मलिक के अनुसार पुलवामा जिले में त्राल के हारदामीर इलाके में संदिग्ध आतंकवादी देखे जाने की सूचना मिली, इसके बाद...
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Mar 2020, 8:02 PM IST
बड़ी आतंकी वारदात नाकाम, कश्मीर में 3 आतंकी ठिकाने ध्वस्त
बड़ी आतंकी वारदात नाकाम, कश्मीर में 3 आतंकी ठिकाने ध्वस्त

(जम्मू): जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षाबलों ने बुधवार को पुलवामा, कुलगाम और कुपवाड़ा जिले में स्थित तीन आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। यहां से आइईडी समेत भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।


पुलिस अधिकारी डॉ. एजाज मलिक के अनुसार पुलवामा जिले में त्राल के हारदामीर इलाके में संदिग्ध आतंकवादी देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद सेना की 42 आरआर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकी ठिकाने का पता चला। यहां से आइईडी, हथियार, गोलाबारूद और खाद्द सामग्री बरामद हुई। बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि आतंकी घाटी में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इधर कुपवाड़ा में हेंदवारा इलाके के करालगुंड में भी आतंकी ठिकाने से हथियार बरामद किए गए। वहीं कुलगाम में अकहाल इलाके के देवसर गांव में स्थित ठिकाने से खाने का सामान मिला है। सुरक्षाबलों का कहना है कि रात के समय आतंकी इस ठिकाने में रहते थे।

Updated on:
18 Mar 2020, 8:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हरियाणा में जम्मू कश्मीर नंबर बस पर हुए हमले के बाद भड़के NC सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, कहा- BJP ने बनाया दुश्मनी का माहौल

PoK में 500 आतंकी लॉन्चपैड पर मौजूद? बर्फबारी से पहले घुसपैठ की आशंका, कुपवाड़ा में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए

पुंछ LoC पर सेना का बड़ा एक्शन प्लान! व्हाइट नाइट कॉर्प्स कमांडर ने संभाला मोर्चा, फॉरवर्ड पोस्ट की तैयारियां परखी

जम्मू कश्मीर के कठुआ में CISF जवानों में कहासुनी होने के बाद एक ने कर दी गोलीबारी, 4 सैनिकों की मौत

जम्मू कश्मीर के LoP सुनील शर्मा का उमर अब्दुल्ला पर निशाना, कहा – कश्मीर को 70 साल पीछे नहीं ले जा सकते