जम्मू

कश्मीर में बर्फबारी और हिमस्खलन से आफत, 5 की मौत, सड़कें हुई बंद

जम्मू-कश्मीर (Snow Fall In Jammu Kashmir) में बुधवार से शुरू हुई (Avalanche In Jammu And Kashmir) बर्फबारी ने (Jammu Kashmir Snow Fall) पहले सुहाने नजारे (Snow Fall) दिखाए लेकिन अब यह (Snow Fall In Srinagar) आफत पैदा (Snow Fall In Valley) कर रही है...
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2019, 5:07 PM IST
कश्मीर में बर्फबारी और हिमस्खलन से आफत, 5 की मौत, सड़कें हुई बंद
कश्मीर में बर्फबारी और हिमस्खलन से आफत, 5 की मौत, सड़कें हुई बंद

(जम्मू): जम्मू-कश्मीर में बुधवार से शुरू हुई बर्फबारी ने पहले सुहाने नजारे दिखाए लेकिन अब यह आफत पैदा कर रही है। बुधवार देर रात से लगातार हो रही बर्फबारी व बारिश की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से अधिक पेड़ गिर गए हैं।

कुपवाड़ा जिले के ट्रेहगाम इलाके में जुगमंड गांव के पास एलओसी पर तैनात दो पोर्टरों की हिमस्खलन की वजह से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मंजूर अहमद और इसाक अहमद के रूप में हुई हैं। दोनों ही स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।


हंदवाड़ा में गुरुवार सुबह ड्यूटी पर तैनात सेना के दो जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। अभियान चलाकर दोनों जवानों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थी। मृतकों की पहचान गनर अखिलेश कुमार पटेल और राइफलमैन भीम बहादुर पुन के तौर पर हुई है। दोनों जवानों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेज दिए गए हैं। इधर श्रीनगर में चिनार का पेड़ भारी बर्फबारी नहीं झेल पाया और एक आदमी के सिर पर जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई।

श्रीनगर की मुख्य सडक़ों पर बर्फ जमा होने के कारण लंबा जाम लग गया है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं गुलमर्ग और सोनमर्ग समेत सभी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व श्रीनगर में बारिश से ठंड बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुलमर्ग में सात इंच, अफरवट में डेढ़ फीट, सोनमर्ग में डेढ़ फुट, साधनाटॉप में दो फुट और महागुंसटॉप में भी दो फुट बर्फबारी दर्ज की गई। जम्मू में भी जारी बारिश के कारण ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिन तक मौसम के तेवर इसी तरह तीखे रहेंगे। श्रीनगर हवाई अड्डा अधिकारी के अनुसार श्रीनगर हवाई अड्डे पर खराब दृश्यता और बर्फबारी के कारण, अब तक दो उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। भारी हिमपात से मुगल रोड़ और श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद है। सडक़ पर जमा बर्फ को हटाने का काम जारी रहा।

Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

जम्मू-कश्मीर सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल! उमर अब्दुल्ला ने मनोज सिन्हा से मांगी मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख

हरियाणा में जम्मू कश्मीर नंबर बस पर हुए हमले के बाद भड़के NC सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, कहा- BJP ने बनाया दुश्मनी का माहौल

PoK में 500 आतंकी लॉन्चपैड पर मौजूद? बर्फबारी से पहले घुसपैठ की आशंका, कुपवाड़ा में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए

पुंछ LoC पर सेना का बड़ा एक्शन प्लान! व्हाइट नाइट कॉर्प्स कमांडर ने संभाला मोर्चा, फॉरवर्ड पोस्ट की तैयारियां परखी