जम्मू

किश्तवाड़:जेल के ऊपर कैमरा युक्त ड्रोन दिखने से हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

Kishtwar Jail: पुलिस ( Jammu Kashmir Police ) के अनुसार इस ड्रोन में छोटा सा कैमरा लगा हुआ है। किश्तवाड़ जेल में बड़ी संख्या में आतंकियों ( Jammu Kashmir Terrorist ) को रखा गया है। ऐेसे में इस मामले के बाद जेल की सुरक्षा बढा दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2019, 4:46 PM IST
Kishtwar Jail
Drone

जम्मू: जम्मू—कश्मीर के किश्तवाड़ ( kishtwar ) से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। किश्तवाड़ की जिला जेल ( Kishtwar Jail ) के ऊपर मंगलवार शाम एक ड्रोन को उड़ते हुए देखा गया। पुलिस ( jammu kashmir police ) ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे जब्त कर लिया।


मिली जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ की जिला जेल के ऊपर एक अज्ञात ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया। जेल की फेंसिंग के पास ड्रोन को उड़ता हुआ देख सुरक्षाकर्मी एकाएक हैरान रह गए। ड्रोन उड़ता हुआ जेल के वॉच टावर से टकराकर नीचे गिर गया। सुरक्षाकर्मी तुरंत एक्शन मोड़ में आ गए। जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई। सुरक्षाकर्मियों ने ड्रोन को जब्त कर लिया। जेल का सुरक्षा घेरा और भी सख्त कर दिया गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जेल अधिक्षक को घटना की जानकारी दी।


बताया जा रहा है कि चाइना में निर्मित इस ड्रोन में छोटा से कैमरा लगा हुआ था। किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शक्ति कुमार पाठक ने बताया कि कल शाम किश्तवाड़ जिला जेल की बाड़ के पास एक ड्रोन मिला। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि किश्तवाड़ की जेल में सैंकड़ों कैदी मौजूद है। इन कैदियों में दो दर्जन हार्डकोर आतंकवादी ( Jammu Kashmir Terrorist ) हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर आतंकी किश्तवाड़ व डोडा से ताल्लुकात रखते है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जिस तरह से यह ड्रोन जेल परिसर के आस—पास उड़ता हुआ दिखाई दिया उससे ऐसा प्रतीत होता है जैसे यह कोई टोही ड्रोन हो। जो जेल की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए उडाया गया हो। पुलिस को इस मामले में अधिक सर्तकता बरतते हुए काम करने की जरूरत है।

Published on:
Also Read
View All
सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, एक्स पर फोटो किए शेयर

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात

Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

जम्मू-कश्मीर सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल! उमर अब्दुल्ला ने मनोज सिन्हा से मांगी मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख

हरियाणा में जम्मू कश्मीर नंबर बस पर हुए हमले के बाद भड़के NC सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, कहा- BJP ने बनाया दुश्मनी का माहौल