जम्मू

भारत में घुसपैठ के लिए पाकिस्तान अपना रहा यह नापाक तरकीब,सेना ने फेरा पानी

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है...
1 minute read
• •
Updated: 26 Jun 2018, 6:24 PM IST
indian army
indian army

(जम्मू-कश्मीर): पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लागातार भारत की सीमा में प्रवेश कर फायरिंग करना और घाटी में आतंक फैलाने का काम तो पाकिस्तान बरसो से करता आ रहा है पर अब देश की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने के लिए पाकिस्तान एक ऐसी युक्ति को काम में ले रहा है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। हालांकि हर मोर्चे पर सजग खडी भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस तरकीब पर पानी फेर दिया है समय रहते इस बात का खुलासा हो जाने से बड़ा संकट टल गया है।


यह तरकीब अपना रहा पाक

पाकिस्‍तान भारतीय सीमा में घुसपैठ के लिए बच्‍चों का इस्‍तेमाल करने से भी नहीं चूक रहा। पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर से जम्मू के पूंछ सीमा पर घुसपैठ करने वाले एक बालक ने यह खुलासा किया है। उसने बताया कि बंदूकधारियों ने उसे सीमा पार करने को कहा था। इस आठ वर्षीय बालक को सेना ने कल पूंछ सीमा पर हिरासत में लिया था। उसने बताया की सीमा के पास करीब 8-10 लोगों के एक समूह ने उसे जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने के लिए कहा था।

सेना ने घुसपैठ करते हुए पकड़ा

अधिकारी ने कहा कि गत देर रात दिगवार सेक्टर में एलओसी पर सैनिकों ने बालक को पकडा और आज सुबह स्थानीय पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि बालक ने अनजाने में भारी सुरक्षा वाले एलओसी को पार कर लिया था और उसे कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद वापस भेज दिया जाएगा। बीएसएफ ने 15 जून को दो पाकिस्तानी नागरिकों को सांबा जिले की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हिरासत में लिया था, लेकिन अगले दिन उन्‍हें पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया गया था। बता दें कि प्रारंम्भ में यह पुष्टि हुई थी कि वह बच्चे अनजाने में भारत की सीमा पार कर अंदर आ गए थे।

Published on: