नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सरकार गिरने के बाद राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में वहां का माहौल काफी बिगड़ा है। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। हालांकि, घाटी में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद राज्यपाल एन.एन वोहरा ने साफ कहा कि राज्यपाल शासन का मतलब दबंग नीति नहीं है।