जम्मू

पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवान घायल

पाकिस्तानी सैनिकों ने पहले स्नाईपर शॉट दागे, बाद में उन्होंने मोर्टार से भी गोलाबारी की...

2 min read
Aug 21, 2018

(जम्मू): पाकिस्तान ने एक बार फिर उत्तर कश्मीर के तंगधार (कुपवाड़ा) सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय जवानों को स्नाईपर शॉट का निशाना बनाया। इसमें एक जवान कौशल सिंह जख्मी हो गया। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी ठिकानों पर जवाबी प्रहार किए। दोनों तरफ से एक दूसरे के ठिकाने पर रुक-रुक कर गोलाबारी जारी है। उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा एलओसी) पर पाकिस्तानी सैनिक बीते आठ दिनों से रुक-रुक कर भारत के सैन्य व नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहे हैं।

गत 13 अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने तंगधार सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए स्नाईपर शॉट से एक भारतीय सैनिक पुष्पेंद्र सिंह को शहीद कर दिया था। इस पर भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अगले दिन दो पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर करने के अलावा एक निगरानी चौकी को भी तबाह कर दिया था। इसके बाद 15, 16 व 17 अगस्त को भी तंगडार में पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन किया था।

मंगलवार तड़के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने पुन: भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सैनिकों ने टिकरी पोस्ट पर तैनात सेना की 20 जाट रेजिमेंट के जवानों को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक कर पांच स्नाईपर शॉट दागे। इसमें कौशल सिंह नामक एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए द्रगमुला स्थित सैन्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गोलाबारी मंगलवार सुबह पौने पांच बजे शुरू हुई है। पाकिस्तानी सैनिकों ने पहले स्नाईपर शॉट दागे, बाद में उन्होंने मोर्टार से भी गोलाबारी की।

इधर कुपवाडा में मचैल माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की वैन चेनाब नदी की 600 फीट गहरी खाई में गिरने से 13 जनो की मौत हो गई। इस मार्ग पर 24 घंटों में यह दूसरा हादसा है। सोमवार को इसी मार्ग पर दो वाहन भूस्‍खलन से गिरी चट्टानों की चपेट में आ गए थे। जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी तथा 12 अन्‍य लोग घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें

वीडियो: ऊंची नाव में नहीं चढ़ पा रही थी महिलाएं, फिर जवान ने किया ऐसा काम कि पूरा देश रह गया सन्न
Published on:
21 Aug 2018 04:51 pm
Also Read
View All