7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो: ऊंची नाव में नहीं चढ़ पा रही थी महिलाएं, फिर जवान ने किया ऐसा काम कि पूरा देश रह गया सन्न

केरल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Aug 20, 2018

kerala

वीडियो: ऊंची नाव में नहीं चढ़ पा रही थी महिलाएं, फिर जवान ने किया ऐसा काम कि पूरा देश रह गया सन्न

नई दिल्ली। सदी की सबसे भयानक बाढ़ से जूझ रहे केरल के लिए रविवार का दिन थोड़ी बहुत राहत ज़रूर लेकर आया। केरल में इस भीषण त्रासदी के लिए बीते दस दिनों में ऐसा पहली बार हुआ जब राज्य का कोई भी ज़िला रेड अलर्ट पर नहीं था। केरल में आए इस भीषण बाढ़ ने अब तक 400 से ज़्यादा लोगों को मार चुकी है। केरल में आई इस भीषण बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना के साथ-साथ NDRF भी पूरे जी-जान से लगा हुआ है। इतना ही नहीं स्थानीय लोग भी बाढ़ पीड़ितों की मदद में दिन-रात नेकी का काम कर रहे हैं।

इसी बीच केरल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही इस वीडियो को देखने के बाद आपके आंखों से आंसु छलक आएंगे। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। बता दें कि ये पूरा वीडियो केरल में रेस्क्यू के दौरान का है, जब एक नाव बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए एक रिहायशी इलाके में पहुंची थी। नाव में सबसे पहले महिलाओं और बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थान पर भेजने की योजना पर काम किया जा रहा था।

नाव की ऊंचाई ज़्यादा थी, जिसकी वजह से महिलाओं को नाव में सवार होने के लिए काफी दिक्कत हो रही थी और वे नाव में चढ़ नहीं पा रही थी। ऐसे में वहां लोगों की मदद के लिए खड़ा NDRF का एक जवान बाढ़ के पानी में हाथ-पैर के बल लेटकर महिलाओं के लिए सीढ़ी बन गया। जिसके बाद महिलाएं जवान की पीठ पर चढ़कर आसानी से नाव में जाकर बैठ पाईं। लोगों की मदद करने के उद्देश्य से ड्यूटी पर आए इस जवान के दिमाग में सिर्फ लोगों की जान बचाने का ही इरादा घूम रहा था, यही वजह थी कि बाढ़ का पानी जवान के मुंह में भी जा रहा था। लेकिन बाढ़ का गंदा पानी भी Jaisal नाम के इस जवान के इरादों का कुछ नहीं बिगाड़ पाया। पत्रिका Jaisal के साथ-साथ केरल में लोगों की मदद करने वाले प्रत्येक इंसान को सलाम करता है।