जम्मू

पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत जारी, राजौरी में भारतीय जवान शहीद

हर मोर्चे पर मुंह की खाने के बाद भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है पाकिस्तान (Pakistan Violated Ceasefire In Rajouri) (Indian Army Soldier Havaldar Mathiazhagan P Martyred In Rajouri) (Jammu Kashmir News)...

2 min read
Jun 05, 2020
पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत जारी, राजौरी में भारतीय जवान शहीद
पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत जारी, राजौरी में भारतीय जवान शहीद

(जम्मू): पाकिस्तान, भारत से हर मोर्चे पर मुंह की खाने के बाद भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है। पाकिस्तानी सेना की ओर से युद्ध विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। शुक्रवार को राजौरी जिले में पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी का जवाब देते हुए एक भारतीय जवान शहीद हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास सीजफायर का उल्लंघन किया। सुंदरबनी सेक्टर में सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलियां दागी गई। भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया। इसी दौरान गोली लगने से भारतीय जवान हवलदार मथियाझगन पी बुरी तरह से जख्मी हो गया।

शहीद जवान हवलदार मथियाझगन पी IMAGE CREDIT:

जवान को घायल होने पर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। 2 जुलाई, 1980 को जन्मे मथियाझगन तमिलनाडु राज्य के श्रीरंगई कडु, सलेम के रहने वाले थे। वर्ष 1999 में सेना में शामिल होने वाले मथियाझगन ने 21 से अधिक वर्ष देश की सेवा की।

इधर राजौरी के कालाकोट के नियारी इलाके में गुरुवार देर रात सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। घटना स्थल से विस्फोटक व हथियार भी बरामद हुए। इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया गया।

Published on:
05 Jun 2020 05:30 pm