जम्मू

कश्मीर में कम हुई पत्थरबाजी, आंतकियों की भर्ती में भी आई गिरावट: राजनाथ

राज्य में इस समय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है...
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2018, 8:20 PM IST
rajnath singh
rajnath singh

(जम्मू): केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कश्मीर दौरा कर वहां सुरक्षा का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले चार महीने में कश्मीर में होने वाली पत्थरबाजी में कमी आई है और उन्हें आंतकियों की भर्ती में भी गिरावट आने की सूचना मिली है। हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों पर टिप्पणी करते हुए राजनाथ ने कहा कि चुनावों के दौरान हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। राज्य में इस समय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। आशा है की इन चुनावों में भी हिंसा की कोई खबरें नहीं आएगी।


21 अक्टूबर को कुलगाम में एक एनकाउंटर के बाद हुए धमाके में कई आम नागरिकों की भी मौत को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार देते हुए राजनाथ सिंह ने लोगों से मुठभेड़ वाली जगह न जाने की आपील भी की। राजनाथ सिंह ने मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये की राशि मुआवजे के भी घोषणा की। सब को बातचीत की लिए आमंत्रित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी पक्षों को हमने आमंत्रित किया लेकिन आंतक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते।


J&K को विकसीत राज्य में बदलना है

गृहमंत्री के अनुसार राज्य और केंद्र की सरकारें राज्य तीनों हिस्सों जम्मू, लद्दाख और कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और दोनों का उद्देश्य राज्य को विकसित राज्य में बदलना है। उन्होंने आगे कहा, 'राज्य और केंद्र सरकार मिलकर जम्मू, कश्मीर और लद्दाख इलाकों के विकास के लिए काम कर रही है। हमारा उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को एक विकसित राज्य बनाना है।


जम्मू कश्मीर के नेताओं से की मुलाकात

इस दौरे पर उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नैशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला, पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती समेत भारतीय जनता पार्टी, कॉंग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात की।


श्रीनगर आने से पहले किया ट्वीट

इससे पहले दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके बताया, 'मैं एक दिवसीय यात्रा पर श्रीनगर के लिए रवाना हो रहा हूं। अपने इस दौरे पर मैं वहां सुरक्षा की स्थितियों और तमाम अभियानों की समीक्षा करूंगा।' आपको यह भी बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। नौ चरणों में होने वाले ये चुनाव 17 नवंबर से शुरू होंगे। पिछली बार घाटी में पंचायत चुनाव 2011 में हुए थे।

Published on:
Also Read
View All
जम्मू-कश्मीर सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल! उमर अब्दुल्ला ने मनोज सिन्हा से मांगी मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख

हरियाणा में जम्मू कश्मीर नंबर बस पर हुए हमले के बाद भड़के NC सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, कहा- BJP ने बनाया दुश्मनी का माहौल

PoK में 500 आतंकी लॉन्चपैड पर मौजूद? बर्फबारी से पहले घुसपैठ की आशंका, कुपवाड़ा में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए

पुंछ LoC पर सेना का बड़ा एक्शन प्लान! व्हाइट नाइट कॉर्प्स कमांडर ने संभाला मोर्चा, फॉरवर्ड पोस्ट की तैयारियां परखी

जम्मू कश्मीर के कठुआ में CISF जवानों में कहासुनी होने के बाद एक ने कर दी गोलीबारी, 4 सैनिकों की मौत