जम्मू

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारी

प्रशासन के मुताबिक यह कवायद दो संभाग में जिलों की (Jammu And Kashmir News) अधिक संख्या और संभाग मुख्यालय से दूरी व अन्य प्रशासनिक दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2019, 8:44 PM IST
अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारी
अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारी

(जम्मू): केंद्र शासित प्रदेश जम्मू—कश्मीर में नया संभाग बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। संभाग में दक्षिणी कश्मीर के तीन और जम्मू संभाग के तीन जिलों को शामिल किया जा सकता है।


प्रशासन के मुताबिक यह कवायद दोनों संभाग में जिलों की अधिक संख्या और संभाग मुख्यालय से दूरी व अन्य प्रशासनिक दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। हालांकि माना जा रहा है कि जम्मू संभाग और कश्मीर संभाग के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को बैलेंस करने के लिए यह फैसला किया गया है। क्योंकि पहले कश्मीर संभाग के 10 जिलों से 46 विधायक तो 3 सांसद आते थे। वहीं जम्मू संभाग के 10 जिलों से 37 विधायक और 2 सांसद आते थे।

कश्मीर संभाग में कुछ इलाके कम होने पर जम्मू संभाग को मजबूती मिलेगी। विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद इस पर फैसला हो सकता है। सूत्रों के अनुसार नए संभाग के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है। पूरा रोड मैप तैयार करने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। कश्मीर संभाग के अनंतनाग, शोपियां और कुलगाम के साथ-साथ जम्मू के किश्तवाड़, डोडा और रामबन के साथ मिलाकर नया संभाग बनाए जाने के आसार हैं।

Updated on:
21 Nov 2019, 8:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, एक्स पर फोटो किए शेयर

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात

Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

जम्मू-कश्मीर सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल! उमर अब्दुल्ला ने मनोज सिन्हा से मांगी मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख

हरियाणा में जम्मू कश्मीर नंबर बस पर हुए हमले के बाद भड़के NC सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, कहा- BJP ने बनाया दुश्मनी का माहौल