जम्मू

जम्मू-कश्मीर: उरी पर अब नहीं होता आतंकी हवाओं का असर,पर इन इलाकों की स्थिति चिंताजनक

पत्रिका के संवादाता आंनद त्रिपाठी जब उरी से लौटे तो उन्होंने उरी के बदले हुए हालातों को कुछ इस तरह व्यक्त किया...
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 3:37 PM IST
jammu
jammu

(उरी): 90 के दशक में अदावत और बगावत का केंद्र रहे उरी की तस्वीर अब पूरी तरह से उलट गई है। कभी पाकिस्तान की सरपरस्ती में यहां आतंक की पौध नहीं पूरी की पूरी फौज तैयार होती थी लेकिन अब यहां के युवा सेना के साथ बड़ी संख्या में कदमताल करते हुए नजर आते हैं। नियंत्रण रेखा से महज दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित उरी अब न केवल विकास की बात कर रहा है बल्कि यहां के लड़के बड़ी संख्या में बेल्ट फोर्स में शामिल हो रहे हैं। झेलम नदी के किनारे और चारो तरफ पहाडों से घिरी इस वादी में अब नई इबारत लिखी जा रही है। कभी नींद उड़ा देने वाले बारामूले के इस कस्बे से श्रीनगर से बारामूला, गंटामूला होते हुए पहुंचते हैं तो यहां पर बदला हुआ माहौल नजर आता है।

पाकिस्तान देता रहा है आतंकी घटनाओं को अंजाम

सीमावर्ती इलाके के कारण पाकिस्तान यहां लगातार माहौल को बिगाडऩे की पूरी कोशिश में लगा रहा । 18 सितंबर 2016 उरी के सेना मुख्यालय पर पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था और इसमें 18 जवान शहीद हो गए थे। इसमें सभी आतंकी भी मार गिराए गए। यह दो दशकों को सबसे बड़ा किया गया हमला था। और इसी हमलें के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्रारइक करते हुए, पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराया था।


कभी रहे आतंकी सगंठन में,बेटे को कराया बेल्ट फोर्स ज्वाइन

कभी एक आतंकी सगंठन में स्थानीय कमांडर रहे चुके मुर्तजा(बदला हुआ नाम) बताते हैं कि यह इलाका नियंत्रण रेखा के नजदीक है। कोई आवाजाही में अड़चन भी नहीं होती थी। बड़ी आसानी से हम प्रशिक्षण लेने मुजफफराबाद चले जाते थे। पाकिस्तान से हमें उस समय सब कुछ मिल रहा था। अब माहौल बदला है तो हमनें भी इरादे बदलें हैं। एक बच्चा अब मेरा बेल्ट फोर्स में हैं। उस समय मैं युवा था। कोई साधन नहीं था जो मिला वो ही रास्ता पकड़ लिए। लेकिन कश्मीर के माहौल को सही करने के लिए बहुत कुछ करना बाकी है।


सीमावर्ती इलाकों में आतंक पर गहरी निगाह रखने वाले विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर कहते हैं कि पाकिस्तानी आतंकियों का उरी पर किया गया हमला बहुत सोचा समझा हुआ था। जहां तक हम समझते हैं कि उनकी सोच थी कि इस हमले के बाद स्थानीय लोगों को परेशान किया जाएगा। पूछताछ होगी और फिर इससे खीझकर युवा उनकी तरफ आएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और सेना ने पाकिस्तानी इलाके में कार्रवाई की। यहां रणनीति पाकिस्तान की फेल हो गई।

इन इलाकों में है चिंताजनक हालात

उरी के उल्ट राज्य के पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग और कुलगाम की आतंकी अदावत सबसे अलग है। इन चार जिलों के आतंकियों ने पूरे कश्मीर को हाइजैक कर रखा है। यहां के युवाओं के लिए अब बुरहान वानी के नक्शे कदम पर चलना शौक बन चुका हैं। जम्मू-कश्मीर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुरहान वानी के जनाजे के बाद कोई ऐसा आतंकी जनाजा नहीं बचा है। जहां से दो-तीन बच्चे गायब नहीं हुए हों और बाद में पता चलता है कि उन्होंने आतंकी संगठन ज्वाइन कर लिया।

Published on:
Also Read
View All