5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के लिए जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के साथ भी विचार विमर्श किया...

2 min read
Google source verification
home minister rajnath singh

home minister rajnath singh

योगेश कुमार की रिपोर्ट...

(श्रीनगर): जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का गठबंधन टूटने और राज्यपाल शासन लगने के बाद पहली बार दो दिवसीय कश्मीर दौर पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और अधिकारियों से कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा की। बैठक में राजनाथ के अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा, संयुक्त सचिव जम्मू व कश्मीर ज्ञानेश कुमार और जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक शामिल हुए। गौरतलब है कि आतंकी बुरहान वानी की बरसी (8 जुलाई) पर अलगाववादियों ने घाटी में बंद का ऐलान किया है। इससे अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के लिए जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के साथ भी विचार विमर्श किया।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी और बताया कि उन्होंने राज्यपाल और राज्य प्रशासन के साथ बैठक में जम्मू-कश्मीर की स्थिति की समीक्षा की। गृहमंत्री ने कहा की जम्मू-कश्मीर के आम लोगों के लिए विकास और सुशासन कमजोर रहा। हम सभी संभावित उपायों को लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो व्यवस्था में उत्तरदायित्व, पारदर्शिता और सुशासन लाएंगे। समस्याओं का समाधान लोगों के सशक्तीकरण और स्थानीय स्वशासन के संस्थानों को मजबूत बनाने में है। एक विकसित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर का सपना तब महसूस किया जाएगा, जब राज्य में शांति और सामान्य स्थिति होगी।

राज्य के सामने आने वाली समस्याओं के लिए एक ईमानदार, प्रभावी और कुशल प्रशासन के माध्यम से शांति, स्थिरता और समृद्धि लाने का हमारा दृढ़ संकल्प है। इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को भी राज्यपाल एन. एन. वोहरा से मुलाकात की थी और कश्मीर के हालात की समीक्षा के साथ जम्मू-कश्मीर के विकास कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी ली। गुरुवार को उनके दौरे का दूसरा दिन था। गुरुवार को ही राजनाथ बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन करने जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्होंने इसे टाल दिया है।