सरकारी क्वार्टर में ११ वीं बटालियन के जवान का फंदे में लटका व नीचे बेड में एक महिला की लाश मिली है। दोनों शव चार से पांच दिन होने के कारण सड़ चुकी है। बताया जा रहा दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। सूचना पर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा के बाद शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या या फिर आत्महत्या पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार सारंगढ़ जिला के पुसौर निवासी रामसागर सिदार का ११ वीं बटालियन में २०१९ में ट्रेकमेन के पद पर चयन हुआ। रामसागर पुटपुरा स्थित ११ वीं बटालियन में पदस्थ था। यहां वह कुक का काम रहा था। आसपास के जवानों का कहना है कि वह सीधा साधा व्यक्ति था। रामसागर के साथ एक महिला लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इसकी जानकारी महिला के परिजनों को भी था। महिला की छोटी बहन पिछले दो दिन से फोन लगा रही थी, लेकिन कुछ जवाब नहीं आ रहा था। महिला की बहन रामसागर को भी मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे भी संपर्क नहीं हो सकी। इसके बाद वह परेशान होकर ११ वीं बटालियन पुटपुरा स्थित क्वार्टर सोमवार की शाम को पहुंची। पहले मेन में जाकर आवाज लगाई, नहीं सुनने पर धक्का देने पर मेन खुल गया। इसके बाद अंदर के दरवाजा में जाकर फिर आवाज लगाई, अंदर से किसी प्रकार कोई रिस्पांस नहीं मिला। इतने में किसी अनहोनी की आशंका उसको हो गई थी। वह इसकी जानकारी क्वार्टर में अन्य आरक्षकों को दी। फिर इसकी जानकारी कमांटेड को दी गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलने के पहले रामसागर के परिजनों को संपर्क किया गया। संपर्क करते रात बीत गया। दूसरे दिन परिजन पहुंचे तो पुलिस व एफएसएल की टीम दरवाजा को तोड़कर कमरा अंदर प्रवेश किया। अंदर का नजारा देखकर पुलिस व परिजन के होश उड़ गए। रामसागर का पंखे के फंदे में शव लटका हुआ था। साथ ही नीचे बेड में महिला की लाश पड़ी हुई थी। इसके अलावा जमीन पर बड़ी मात्रा में ब्लड था। बदबू इतना ज्यादा था कि कमरा अंदर रहना मुश्किल हो रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों का शव चार से पांच दिन पुराना है। सड़ी-गली अवस्था में लाश मिलने पर पुलिस की भी मुश्किल बढ़ गई। हालांकि पंचनामा के बाद पीएम के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चार से पांच दिन पुराना शव है। आसपास कोई विवाद के निशान नहीं मिले है। हत्या या आत्महत्या इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
इसलिए दोनों के बीच आए दिन होता था विवाद
जानकारी के अनुसार दोनों एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में लंबे समय से रहते थे। महिला बिलासपुर में कोचिंग कर रही थी। बीच-बीच में ११ वीं बटानियन स्थित सरकारी क्वार्टर आना जाना होता था। यह रिश्ता रामसागर व महिला के परिजनों को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इसलिए दोनों के बीच आए दिन आपसी विवाद होता रहता था। इसके अलावा रामसागर कई लोगों से पैसा उधारी भी ले रखा था।
जवान के पिता ने कहा शादी के लिए ढूढ़ रहे थे लड़की
११ वीं बटालियन के जवान रामसागर के पिता मतवार सिंह सिदार का कहना है कि रामसागर के पास एक महिला का शव भी मिला है, इसके बारे में महिला कौन है, किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। साथ ही घटना के संबंध में भी मतवार सिंह का कहना है कि हम लोग गांव में थे, घटना पुटपुरा स्थित सरकारी क्वार्टर में हुआ है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। साथ ही उनका कहना है कि इस साल रामसागर का शादी करने का विचार था। उसके लिए लड़की ढूंढ रहे थे।
वर्जन
११ वीं बटालियन स्थित सरकारी आवास में ट्रेकमेन सिदार का पंखे में लटका हुआ शव मिला। एक महिला का भी शव मिला है। जो पत्नी के रूप में रह रही थी, ऐसी जानकारी पड़ोसियों ने दी है। मृतक सिदार का शव देखने में लग रहा था कि पिछले पांच दिनों से टंगा हुआ है। महिला का भी उतनी ही पुरानी लग रही थी। किन कारणों से घटना हुई है, इसकी जांच की जा रही है।
विजय अग्रवाल, एसपी