
जांजगीर-चांपा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवतरा में कंजीनाला के किनारे गुरुवार को एक छात्र का शव मिला है। छात्र कक्षा बारहवीं की परीक्षा में शामिल होकर अपने घर लौटने के बजाए नाले के पास ही सुसाइड नोट छोड़कर खुदकुशी कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शिवरीनारायण पुलिस के अनुसार दिव्यांशु रात्रे पिता रोगराज(18) गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वा का रहने वाला है। यह अपने रिश्तेदार के गांव भवतरा में रहकर पामगढ़ के एक स्कूल में पढ़ाई करता था। मंगलवार को कक्षा बारहवीं की परीक्षा थी। मंगलवार को वह अपने घर से परीक्षा दिलाने के लिए निकला था।
मंगलवार को वह अपने घर में मोबाइल से बात भी किया कि उसका पेपर अच्छा बना है। इसके बाद उसका संपर्क कट गया। इस दौरान उसके मोबाइल से उससे फोन करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। गुरुवार की सुबह सात बजे भवतरा के लोग कंजीनाला की ओर गए तब देखे कि एक युवक का शव पड़ा है। बताया जा रहा है कि वह जहर सेवन कर इपनी इहलीला समाप्त कर ली है।
पास में उसकी बाइक व कापी पुस्तकों से भरा बैग भी था। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई की। इस दौरान युवक के कापी में एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि में स्वेच्छा से किन्हीं कारणों से खुदकुशी कर रहा हूं।
इसमें किसी का हाथ नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए परिजनों से भी पूछताछ की कि आखिर वह किस कारण से जहर खा सकता है तो परिजनों ने भी इससे अनभिग्यता जाहिर की। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।