जांजगीर चंपा

मकान के बाहर खड़ी स्कूटी की डिक्की से 2 लाख की उठाईगीरी

Janjgir Champa : घर के सामने रखी स्कूटी की डिक्की में रखे दो लाख रुपए को अज्ञात उठाईगीरों ने पार कर दिए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
2 lakh stolen from trunk of scooter parked outside house Janjgir
मकान के बाहर खड़ी स्कूटी की डिक्की से 2 लाख की उठाईगीरी

जांजगीर-चांपा। Chhattisgarh News: घर के सामने रखी स्कूटी की डिक्की में रखे दो लाख रुपए को अज्ञात उठाईगीरों ने पार कर दिए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि जांजगीर सिंचाई कॉलोनी वार्ड क्रमांक 19 में रहने वाले दादूराम साहू शुक्रवार की दोपहर बलौदा सहकारी बैंक से 2 लाख रुपए निकालकर अपने घर पहुंचे। जहां स्कूटी को घर के सामने रखकर अंदर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वापस आकर देखा तो डिक्की खुली थी और पैसे गायब थे। स्कूटी से पैसा निकालते दादूराम का बेटा व बाई ने देखा। इसके बाद मौके से चोर फरार हो गया। दादूराम ने इसकी सूचना तत्काल थाने में दी। जिस पर कोतवाली पुलिस मौके में पहुंची और घटना के विषय में पूछताछ करते हुए हर एक एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने मोहल्ले व आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज से चोरों तक पहुंचने प्रयास कर रही है। फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। एएसपी अनिल सोनी ने घटना के बाद दावा किया है कि शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। क्योंकि जांच टीम गठित कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

Updated on:
21 Oct 2023 01:29 pm
Published on:
21 Oct 2023 01:29 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Government Jobs: 10 पद, 5 हजार आवेदन और 3 साल का इंतजार… फिर क्यों निरस्त हो गई औषधालय सेवक भर्ती?

बेटी के सामने माता-पिता ने तोड़ा दम, जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसे से उजड़ा परिवार, जानें कैसे हुआ हादसा

Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान