16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Government Jobs: 10 पद, 5 हजार आवेदन और 3 साल का इंतजार… फिर क्यों निरस्त हो गई औषधालय सेवक भर्ती?

Ayurvedic Dispensary Recruitment: 10 पदों के लिए 5 हजार से ज्यादा आवेदन, करीब 3 साल का लंबा इंतजार और फिर भर्ती प्रक्रिया ही निरस्त। जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में औषधालय सेवकों की भर्ती का मामला विवादों में घिरने के बाद युवाओं की नौकरी की उम्मीद टूट गई।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

आयुर्वेद औषधालयों (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Chhattisgarh Government Jobs: आयुर्वेद औषधालयों में औषधालय सेवकों के पद खाली पड़े हुए हैं। इन पदों पर भर्ती कब होगी, इसका फिलहाल कोई जवाब जिम्मेदार अधिकारियों के पास नहीं है। इसकी बड़ी वजह पिछली बार औषधालय सेवकों की भर्ती में सामने आई गड़बड़ी है। वर्ष 2023 में जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के लिए औषधालय सेवक के 10 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली गई थी। इसमें जांजगीर-चांपा जिले के लिए 3 और सक्ती जिले के लिए 7 औषधालय सेवकों की भर्ती होनी थी। वैकेंसी जारी होने के बाद 5 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। लेकिन भर्ती प्रक्रिया करीब तीन साल तक चलती रही।

10 पदों के लिए हजारों की संख्या में आवेदन आए थे। इसके बाद विधानसभा और लोकसभा चुनाव के चलते भर्ती प्रक्रिया अधर में लटकती रही। आखिरकार अगस्त 2025 में 10 पदों के लिए 30 अभ्यर्थियों की वरीयता सूची जारी की गई। लेकिन यह सूची विवादों में घिर गई। सूची में शुरुआती 10 अभ्यर्थियों के 100-100 प्रतिशत अंक थे। आठवीं कक्षा की अंकसूची के आधार पर नियुक्ति होनी थी। ऐसे में 10 अभ्यर्थियों के 100-100 प्रतिशत अंक होने से चयन प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई।

सूची को लेकर काफी शिकायतें हुईं और अंततः चयन समिति को भर्ती प्रक्रिया ही निरस्त करनी पड़ी। इस तरह भर्ती प्रक्रिया रुक गई। वहीं, तीन साल तक इंतजार करने के बावजूद कई युवाओं के नौकरी पाने का सपना भी टूट गया।

पद आज भी खाली

भर्ती प्रक्रिया रुक जाने से औषधालय सेवकों के बिना ही औषधालय संचालित हो रहे हैं। जांजगीर-चांपा जिले में कमरीद, कोटमीसोनार और आयुष विंग जांजगीर में औषधालय सेवकों के पद खाली हैं। वहीं, सक्ती जिले में भी 7 पद खाली हैं।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह के मुताबिक, जिले में औषधालय सेवक के 3 पद खाली हैं। वर्ष 2023 में वैकेंसी निकाली गई थी, लेकिन वरीयता सूची में ग्रेडिंग और आरक्षण रोस्टर के चलते औषधालय सेवक भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। इसके बाद चयन समिति ने भर्ती निरस्त कर दी थी। नई भर्ती कब होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग