16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kawardha News: तीजा के लिए पत्नी गई मायके, घर से निकला पति… 2 दिन बाद जमुनिया नदी में मिला शव

Crime News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में जमुनिया नदी में 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेंद्र धुर्वे के रूप में हुई है, जो शासकीय हाई स्कूल झलमला में चपरासी के पद पर कार्यरत था।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

जमुनिया नदी में मिला शव (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में जमुनिया नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम रोल के पास नदी में पानी के भीतर एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान राजेंद्र धुर्वे, पिता मानसिंह (उम्र 30 वर्ष) निवासी ग्राम नगवाही के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि राजेंद्र धुर्वे शासकीय हाई स्कूल झलमला में चपरासी के पद पर कार्यरत था। नदी में शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

तीजा पर्व के दौरान घर से निकला था युवक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को मृतक की पत्नी तीजा पर्व के लिए अपने मायके गई थी। इसके बाद राजेंद्र धुर्वे भी घर से बाहर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों की ओर से उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच ग्राम रोल के पास जमुनिया नदी में उसका शव मिलने की जानकारी सामने आई।

पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए वह करीब 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक तौर पर पानी में डूबने के कारण मौत होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

नदी में कैसे पहुंचा, जांच का विषय

राजेंद्र धुर्वे जमुनिया नदी तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। युवक के घर से निकलने के बाद वह कहां गया था और किन परिस्थितियों में नदी तक पहुंचा, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। शव का पंचनामा तैयार करने के साथ अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद रेंगाखार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। मौत हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इस संबंध में पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। मामले में पुलिस द्वारा परिजनों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।