30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महासमुंद में खौफनाक हादसा! कार-बाइक की भिड़ंत के बाद नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, दूसरा युवक लापता

Car Bike Collision: महासमुंद जिले में जोक नदी के पुराने पुल पर रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

कार-बाइक की भिड़ंत (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Mahasamund Road Accident: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन होने वाले हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसी बीच महासमुंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां जोक नदी के पुराने पुल पर कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गहरे पानी में लापता हो गया है। उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

पुराने पुल पर हुआ भीषण हादसा

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र का है। रविवार को एक कार में चार लोग सवार होकर जोक नदी के पुराने पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नदी में जा गिरे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत और बचाव का प्रयास शुरू किया। लोगों की मदद से कार में सवार तीन लोगों को किसी तरह नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बाइक सवार युवक गहरे पानी में लापता

हादसे के बाद सबसे बड़ी चिंता बाइक सवार युवक को लेकर है। टक्कर के बाद बाइक समेत नदी में गिरा युवक तेज बहाव और गहरे पानी के कारण लापता हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलते ही सांकरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। लापता युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Mahasamund Road Accident: घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, पुलिस और रेस्क्यू टीम नदी में लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है। नदी में पानी की गहराई और बहाव के चलते रेस्क्यू टीम को तलाश में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। कार और बाइक की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

महासमुंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग