10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kawardha Bus Accident: तीजा-पोरा के बीच बड़ा हादसा, महिलाओं से भरी बस का बिगड़ा संतुलन, मची अफरा-तफरी

Bus accident: पंडरिया-कुकदूर मार्ग पर सैगोना गांव के पास महिलाओं से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। हादसे में कुछ महिलाओं को मामूली चोटें आईं।
2 min read
Google source verification
Kawardha Bus Accident

अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी बस (Photo Patrika)

Bus accident in Kawardha: कवर्धा जिले में तीज त्योहार को लेकर यात्रियों की बढ़ी भीड़ के बीच एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पंडरिया से कुकदूर मार्ग पर सैगोना गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के दौरान बस में बड़ी संख्या में महिलाएं सवार थीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बस के पलटने या किसी बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी और बड़ा हादसा टल गया।

तीजा को लेकर भीड़

बताया जा रहा है कि तीज पर्व को लेकर इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य यात्री आवागमन कर रहे हैं। इसी दौरान पंडरिया से कुकदूर की ओर जा रही बस में भी यात्रियों की काफी भीड़ थी। सैगोना गांव के पास बस की रफ्तार तेज होने के बीच चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।

बस में महिलाओं की संख्या अधिक

घटना के समय बस में बड़ी संख्या में महिलाएं सवार थीं। तीज त्योहार के चलते बस में सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या अधिक बताई जा रही है। बस के अचानक सड़क से उतरते ही यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वरना हादसा गंभीर रूप ले सकता था।

कुछ महिलाओं को मामूली चोट

हादसे में कुछ महिलाओं को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों और यात्रियों ने घायलों को संभाला। फिलहाल किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

त्योहार के दौरान बढ़ी यात्रियों की आवाजाही

तीज पर्व को लेकर कवर्धा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और अन्य स्थानों पर आने-जाने के लिए बसों का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे में प्रशासन और परिवहन विभाग के सामने बसों में ओवरलोडिंग रोकने और यातायात नियमों का पालन कराने की चुनौती भी है।

बड़ी खबरें

View All

कवर्धा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग