6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाना बना SP ऑफिस! कबीरधाम में ‘एक थाना-एक सप्ताह’ अभियान शुरू, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

One Thana One Week Campaign: कबीरधाम पुलिस ने आमजन की समस्याओं का उनके क्षेत्र में ही समाधान करने के लिए नई पहल शुरू की है। ‘एक थाना-एक सप्ताह’ अभियान के तहत हर सप्ताह एक थाना एक दिन के लिए एसपी ऑफिस के रूप में संचालित होगा।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

थाना बना SP ऑफिस! (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Kabirdham Police: पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने के लिए कबीरधाम पुलिस ने नई पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने एक थाना एक सप्ताह अभियान की शुरुआत की है।

इसके तहत प्रत्येक सप्ताह जिले के एक थाना को एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रूप में संचालित किया जाएगा। इस दौरान एसपी स्वयं थाने में मौजूद रहकर आमजन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे व उनकी शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करेंगे। अभियान की शुरुआत थाना सहसपुर लोहारा से की गई।

थाने में बैठकर SP ने सुनी जनता की बात

एसपी ने थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। साथ ही क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पहल का उद्देश्य पुलिस अधीक्षक कार्यालय को आमजन के और करीब लाना है, ताकि थाना क्षेत्र के नागरिकों को छोटी-बड़ी पुलिस संबंधी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता कम पड़े। नागरिक अपने ही क्षेत्र में एसपी से सीधे मिलकर शिकायत और अपनी बात रख सकें। प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

Kabirdham Police: अपराध और कानून-व्यवस्था की समीक्षा

एक थाना-एक सप्ताह के दौरान संबंधित थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति, लंबित प्रकरणों और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात व्यवस्था, नशे और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण जैसे विषयों को भी अभियान में प्राथमिकता दी जाएगी।

दिए स्पष्ट निर्देश

एसपी यादव ने कहा कि पुलिसकर्मियों का मनोबल, कार्य-संतुष्टि और बेहतर कार्य वातावरण प्रभावी पुलिसिंग की महत्वपूर्ण कड़ी है। स्वस्थ एवं सकारात्मक माहौल में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी अधिक संवेदनशीलता और समर्पण के साथ जनता की सेवा कर सकेंगे। सहसपुर लोहारा में एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस के पास आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी जाए।

बड़ी खबरें

View All

कवर्धा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग